![]()
सीकर जिले की खाटूश्यामजी सदर थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड के मामले में कार्रवाई करते हुए एक 20 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी श्रवण कुमार, आलोदा (खाटूश्यामजी) का रहने वाला है। जिसने अपने दोस्त को किराए पर बैंक अकाउंट देकर लाखों रुपए के
पुलिस को मिली शिकायत के बाद जांच शुरू हुई, जिसमें पता चला कि श्रवण के बैंक अकाउंट में साइबर ठगी के जरिए लाखों रुपए का लेन-देन हुआ। श्रवण खाटूश्यामजी में एक गेस्ट हाउस में काम करता था और अपने दोस्त के साथ रहता था। उसने अपने दोस्त को कमीशन के लालच में बैंक अकाउंट दे दिया, जिसका यूज साइबर ठगी के लिए किया गया।
फिलहाल पुलिस श्रवण से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में और भी बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है। सीकर पुलिस का यह अभियान साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments