☜ Click Here to Star Rating


बीकानेर के गजनेर थाना क्षेत्र में आने वाले गांव अक्कासर में दो युवकों ने खुद को सोशल मीडिया पर फेमस करने के लिए एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। साइकिल पर जाते इस युवक को रोककर पहले बेल्ट से जमकर मारा और फिर इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब ग

.

गजनेर थाने के एएसआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अक्कासर निवासी विक्रम पुत्र मोहन राम मेघवाल ने गांव के युवकों के खिलाफ मारपीट करने और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

मारपीट से युवक के पीछे काफी निशान दिखाई दिए।

मारपीट से युवक के पीछे काफी निशान दिखाई दिए।

विक्रम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि वह अर्जुन भादू के खेत में ट्यूबवेल पर काम करता है 12 सितंबर को शाम लगभग सात बजे वह ट्यूबवेल से घर जाने के लिए मोटरसाइकिल से रवाना हुआ तो अक्कासर से गजनेर आने वाली लिंक सड़क पर स्थित गौशाला के पास पहुंचा तो गौरीशंकर पुत्र हड़मान राम मेघवाल, त्रिलोक पुत्र पेमाराम मेघवाल निवासीगण अक्कासर व तीन चार अन्य युवकों ने उसका रास्ता रोका गौरी शंकर ने उसकी मोटरसाइकिल की चाबी निकाली और उसके साथ गाली गलौच कर शुरू कर दी। उसने समझाना चाहा तो गौरीशंकर व त्रिलोक ने बेल्ट से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी उनके साथ आए युवकों ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। फिर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से दो मोटर साइकिलो पर सवार होकर फरार हो गए और उसकी मोटरसाईकिल चाबी फेंक गये। वह घर पहुंचा तब तक आरोपियों ने उसकी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। परिवारजनों को जानकारी मिली तो परिवार में पूछताछ हुई। तब उसने परिजनों को सारी घटना की जानकारी दी। मारपीट के दौरान उसकी कमर व शरीर मे अदरूनी चोटे आई विक्रम ने बताया कि आरोपियों के साथ उनका कोई वाद विवाद नही है। सोशल मीडिया पर गुंडागर्दी दिखाने व फेमस होने के लिये उसके साथ मारपीट कर वीडियो वायरल किया है। गजनेर थाना एएसआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading