☜ Click Here to Star Rating



राजस्थान बेरोजगार यूनियन ने मंगलवार को शहीद स्मारक पर धरना-प्रदर्शन किया।

राजस्थान बेरोजगार यूनियन ने मंगलवार को शहीद स्मारक पर धरना-प्रदर्शन किया। यूनियन के अध्यक्ष हनुमान किसान ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से दो प्रमुख मांगें रखी हैं।

.

पहली मांग खाद्य सुरक्षा अधिकारी (FSO) भर्ती 2022 से जुड़ी है। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की मांग की गई है। यूनियन ने 14 अगस्त की सुनवाई में महाधिवक्ता से न्यायिक बाधा दूर करने की पैरवी करवाने की मांग की है। साथ ही डेप्यूटेशन पर कार्यरत FSO कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग भी की है।

दूसरी मांग PTI भर्ती 2022 से संबंधित है। यूनियन का आरोप है कि इस भर्ती में फर्जी डिग्री और डमी के रूप में बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है। इसलिए दस्तावेज सत्यापन (डीवी) दोबारा करवाया जाए।

प्रशासन ने दोनों मांगों पर कल, बुधवार को मुख्य सचिव से डेलीगेशन की मुलाकात कराने का आश्वासन दिया है। यूनियन ने चिकित्सा विभाग और शिक्षा विभाग पर फर्जीवाड़े के आरोप लगाए हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading