☜ Click Here to Star Rating


उदयपुर के बुझड़ा गांव में यूडीए की टीम ने इस भवन को आज सीज किया।

उदयपुर विकास प्राधिकरण ने राजस्व ग्राम बुझड़ा में नियम विपरीत और बिना सेट बैक छोड़े किए जा रहे निर्माण पर मंगलवार को कार्रवाई करते हुए एक बहुमंजिला इमारत को सीज किया।

.

प्राधिकरण आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि तहसीलदार डॉ. अभिनव शर्मा के साथ टीम ने वहां जाकर कार्रवाई की। तहसीलदार ने बताया कि दिनेश जैन द्वारा बिना सेट बैक छोड़े, स्वीकृति के विपरीत जी प्लस 5 मंजिला भवन का निर्माण किया जा रहा।

यूडीए की टीम ने बुझड़ा में इस भवन को सीज किया

यूडीए की टीम ने बुझड़ा में इस भवन को सीज किया

तहसीलदार ने बताया कि उक्त निर्माण को पहले रुकवाया गया एवं निर्माण नहीं करने के लिए पाबन्द भी किया गया। इसके बाद नोटिस दिया लेकिन नोटिस के जवाब में अप्रार्थी/प्रतिनिधि उपस्थित नही हुआ एवं न ही किये जा रहे निर्माण के सम्बन्ध में कोई जवाब दस्तावेज, निर्माण स्वीकृति प्रस्तुत किए।

आज मौके पर तहसीलदार के साथ भू-अभिलेख निरीक्षक राजेन्द्र सेन, बाबूलाल तेली, पटवारी सूरपालसिंह सोलंकी, दीपक जोशी आदि ने सीज कर दिया।

एलिवेटेड़ रोड़ के लिए कोर्ट चौराहे पर दुकानों को तोड़ने का काम आज से शुरू हो गया

एलिवेटेड़ रोड़ के लिए कोर्ट चौराहे पर दुकानों को तोड़ने का काम आज से शुरू हो गया

एलिवेटेड़ रोड़ की राह में आई दुकानें हटाने का काम शुरू

इधर, उदयपुर शहर में बन रही एलिवेटेड़ रोड़ के लिए कोर्ट चौराहे पर देवस्थान विभाग के अधीन हनमानजी मंदिर परिसर की अधिग्रहित की गई जमीन पर सडक़ बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। आज मंदिर के दोनों तरफ स्थित दुकानों को तोडऩे का काम शुरू किया। एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए मंदिर का करीब 4 मीटर क्षेत्र लिया जा रहा है। जिसे तोडक़र सडक़ बनाई जाएगी। शहर विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि मंदिर के मूल स्वरूप में किसी तरह का कोई परिवर्तन नहीं आएगा और निगम मंदिर मुख्य द्वार और अन्य सुविधाएं पुन: बनाकर देगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading