☜ Click Here to Star Rating



प्रहलादपुरा रिंग रोड हादसे ने एक बार फिर प्रशासन की लापरवाही को बेनकाब कर दिया है। जिस अंडरपास में कार डूबने से 7 लोगों की जान गई, वहां 20 दिन से 2 फीट तक पानी भरा था। गांव वालों ने आना-जाना बंद है, लेकिन जिम्मेदार विभाग ने न तो पानी निकासी की और न ह

.

जेडीए ने पल्ला झाड़ा रिंग रोड प्रोजेक्ट के जेईएन सिराज मोहम्मद अंसारी का कहना है कि यह अंडरपास एनएचएआई ने बनाया था, यह आम रास्ता नहीं, पशुओं के आने-जाने का है। उनका तर्क है कि प्रहलादपुरा रीको से आने वाला पानी जमा हो जाता है। फिलहाल ड्रेनेज की कमी के कारण निकासी नहीं हो पाई।

पोस्टमार्टम में खुलासा, सिर फटने से लेकर ​लिवर-आंत चकनाचूर, पसलियां भी टूटीं

शिवदासपुरा के प्रहलादपुरा क्षेत्र में रिंग रोड पर हुए दर्दनाक हादसे में सातों मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने टक्कर की भयावहता उजागर कर दी है। डॉक्टरों के अनुसार हादसे की मार ऐसी थी कि सभी की पसलियां टूटकर फेफड़े, हृदय और ​लिवर तक धंस गईं। कार की आगे की सीट पर बैठे दोनों व्यक्तियों की आंतें तक फट गईं, जबकि सभी के लिवर भी फट चुके थे। रिपोर्ट में बताया कि मृतकों के सिर में गंभीर चोटें थीं और संभावना है कि हादसे के कुछ ही देर में सभी की मौत हो गई। वहीं, अंडरपास में पानी भरे होने के कारण कार के अंदर घुसा पानी घायलों के चेहरे डूबने का भी कारण बना हो सकता है।

हादसे का सिलसिला

तेज रफ्तार कार अचानक डिवाइडर पर चढ़ी और जोरदार टक्कर के बाद अंडरपास की दीवार से टकराई। इसके बाद कार हवा में उछलकर पलटी और पीछे का हिस्सा भी दीवार से टकराया। नीचे गिरते समय कार की छत रोड से टकराई और पूरी तरह पिचक गई।

सबक फिर वही

यह हादसा चेतावनी है, रिंग रोड पर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग जानलेवा साबित हो सकती है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading