![]()
जयपुर | पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और प्लास्टिक मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन राजस्थान (पीएमएआर) के सीतापुरा के जेईसीसी में 19 से 21 सितंबर तक होने वाले ‘राजप्लास्ट 2025’ एक्सपो में 24 देशों के एग्जीबिटर्स और ट्रेड विजिटर हिस्सा लेंगे। उधर, एक
श्रवण शर्मा ने बताया कि राजप्लास्ट के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को आमंत्रित किया गया है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा और उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को भी निमंत्रण दिया गया है। प्रदर्शनी में केंद्र और राज्य सरकार के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस बार श्रीलंका, भूटान, नेपाल, यूएई, तंजानिया, वियतनाम, मंगोलिया, युगांडा, केन्या, मलेशिया और इंडोनेशिया सहित कई देशों के एग्जीबिटर्स और ट्रेड बायर आएंंगे। राजप्लास्ट देश का पहला सबसे बड़ा प्लास्टिक एक्सपो होगा।
इसमें मेडिकल, एग्रीकल्चर, टॉयज, ऑटो, इंडस्ट्रियल प्लास्टिक कंपनियां नई मशीन, उपकरण, रॉ-मटेरियल और तकनीक प्रदर्शित करेगी। संयोजक ने बताया कि तीन दिन तक चलने वाला यह एक्सपो ऐसा मंच होगा जहां बायर और सेलर एक साथ मिलेंगे। इसका लाभ राजस्थान के प्लास्टिक उद्योग को होगा। दुनियाभर की नई तकनीक और अपग्रेडेशन की जानकारी मिलेगी। सभी एग्जीबिटर्स और ट्रेड विजिटर के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments