☜ Click Here to Star Rating



करधनी इलाके में सोमवार को एक क्रूर कलयुगी बेटे ने गृह क्लेश में मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात सोमवार सुबह साढ़े 6 बजे शेखावत मार्ग स्थित अरुण विहार में हुई। मां ने सिर्फ इतना ही कहा था कि गैस सिलेंडर खत्म हो गया है, मंगवा दे। इस पर गुस्साए बेट

.

दरिंदगी ऐसी कि जब तक मां बेसुध नहीं हो गई, मारता रहा

डीसीपी हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि मृतका संतोष का परिवार मूलत: हरियाणा के महेंद्रगढ़ स्थित खेड़ी कुलवाना का रहने वाला है। उनके पति लक्ष्मण सिंह 10 साल पहले सेना से रिटायर होने के बाद दिल्ली पुलिस में लग गए। यहां अरुण विहार स्थित फ्लैट में संतोष, बेटे नवीन सिंह व दो बेटियां रह रही थीं।

बेटियों की फरवरी में शादी तय कर रखी है। अभी लक्ष्मण सिंह भी छु​ट्टी आए थे। गृह क्लेश के बाद पति और बेटियां मृतका संतोष को नवीन से बचाते रहे, मगर वो हैवानों की तरह मुक्के मारता रहा। गला भी दबाया। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि घर में पहले भी झगड़े होते रहे हैं, मगर किसी ने सोचा नहीं था कि सोमवार को बात इतनी बढ़ जाएगी कि नवीन अपनी ही मां का कत्ल कर देगा।

आरोपी की 2020 में हुई थी शादी, पत्नी भी छोड़ गई थी

  • बेटे नवीन की 2020 में शादी हुई थी। आपसी झगड़े की वजह से पत्नी छोड़कर चली गई। पत्नी ने उसके ​खिलाफ यूपी के बुलंदशहर में दहेज का केस करवा रखा है। सोमवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे सिलेंडर में गैस खत्म होने पर मां ने टोका तो नवीन के सिर पर खून सवार हो गया और वारदात को अंजाम दे दिया। इसके बाद घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। लक्ष्मण सिंह के बड़े भाई ओमपाल सिंह ने नवीन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दी है। घटनास्थल का एफएसएल से परीक्षण करवाया और लोगों से पूछताछ की। प्रथमदृष्टया मुंह पर लगी चोट और गला दबाने से मौत होना माना जा रहा है। हालांकि सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी।
  • थानाधिकारी सवाई सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची टीम ने नवीन को पकड़कर शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। बाद में पता चला कि संतोष की मौत हो गई। नवीन पहले एक कॉल सेंटर में जॉब कर रहा था। पिछले कुछ दिनों से जॉब छोड़कर घर ही बैठा था।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading