☜ Click Here to Star Rating


उदयपुर में डा. इकबाल सक्का के बनाए सबसे छोटा चांदी का तिरंगा, सोने के 6 विमान

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उदयपुर में चांदी का तिरंगा और सोने के 6 वायुयान बनाए गए है। इस खास मौके पर बनाए इन सुक्ष्म तिरंगे और विमान को देखने के बाद एक बार सोचने लग जाते है कि इनको कैसे बनाया होगा।

.

यह सब किया उदयपुर के 100 विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉ इक़बाल सक्का ने। वे खास मौके पर कुछ खास ही करते है और इस बार देश की आजादी के इस उत्सव के बीच उन्होंने तिरंगा और विमान तैयार किए है।

सक्का का दावा है कि उन्होंने विश्व के सबसे छोटा मात्र 2 मिली मीटर का चांदी का झंडा बनाया है। साथ ही सबसे छोटे सोने के 6 वायुयान बनाए है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश की आन-बान और शान से लहराते हुए तिरंगे झंडे को सलाम करने के लिए ये 6 विमान बनाए हैं।

डा. इकबाल सक्का अपने बनाए तिरंगे और विमान के साथ

डा. इकबाल सक्का अपने बनाए तिरंगे और विमान के साथ

डॉ सक्का बताते है कि उन्होंने इनके नाम भी देश की उन्नति के विषयों को चुनते हुए रखे है। इनके नाम शिक्षा विमान, विज्ञान विमान, किसान विमान ,इंडिया विमान ,हिंद विमान ,भारत विमान रखे है। सभी वायुयानों का वजन 1 ग्राम सोना है बाकायदा मीना युक्त वायु में पंखे ,विहिल, लाइट, भी लगे हुए हैं जो लैंस की मदद से देखे जा सकते है।

उन्होंने बताया कि चांदी के तिरंगे झंडे की साइज 2 मिलीमीटर है और 3 गुणा 2 मिलीमीटर के 6 वायुयान हैं। इनको बनाने में डॉ सक्का को 10 दिन का समय लगा है। भारतीय आधुनिक कला संग्रहालय नई दिल्ली को डॉ सक्का भेंट करेंगे इसके लिए देश के प्रधानमंत्री व कला एवं सांस्कृतिक मंत्रालय को पत्र भी लिखा है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading