बजरंगी चौराहा पर आरती करते पूर्व छात्र
विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद भीलवाड़ा के पूर्व छात्रों ने सूचना केंद्र बजरंगी चौराहा पर अखंड भारत संकल्प दिवस एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व छात्र तथा समाज जन उपस्थित रहे।
महापुरुषों की झांकी रही आकर्षण का केंद्र
आदर्श विद्या मंदिर शास्त्रीनगर एवं सुभाष नगर से विद्यार्थी झांकी आकर्षण का केंद्र रही।शहर के मध्य सूचना केंद्र पर महापुरुषों की झांकी ने आते जाते लोगो का मन मोह लिया,ओर सभी लोग कार्यक्रम से जुड़ते गए।

महापुरुषों की झाकियां आकर्षण का केंद्र रही
भारत माता की आरती,अखंड भारत ओर स्वदेशी संकल्प लिया
आयोजन के दौरान सावन दिया ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया।जिला सचिव देवराज सिंह राणावत ने अखंड भारत संकल्प की जानकारी दी।अंत में सभी समाज जानो ने भारत माता की आरती कर अखंड भारत ओर स्वदेशी संकल्प लिया।शहर के मध्य हुआ यह कार्यक्रम लोगों में चर्चा का विषय बन रहा।यह कार्यक्रम पूरे राजस्थान में सभी केंद्र पर विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद आयोजित कर रही है।
इनकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम में श्यामली जाजू, चित्रा सोनी,पल्लवी व्यास,पिंकी सोनी, दीपिका, अंजना, पूर्व छात्र आशीष जाजू,कर्मेश व्यास,विराट सोनी अभय पारीक,विजय राठी,अखिलेश व्यास,धारा सिंह,नवीन कुमावत दुर्गेश साहू,धीरज चौधरी, अविनाश छिपा,रमाकांत तिवारी,रौनक कोठारी,मोनिका सेन आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व छात्र जुटे
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments