☜ Click Here to Star Rating



एडीएम अभिषेक चारण आगामी पटवारी परीक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिए।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 17 अगस्त को झालावाड़ में होगी। परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक और दोपहर 3 से 6 बजे तक दो सत्रों में आयोजित की जाएगी।

.

जिले में कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एडीएम अभिषेक चारण की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय में परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। एडीएम ने सभी केंद्राधीक्षकों को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए।

परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए 6 उप समन्वयक और 6 अतिरिक्त उप समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एडिशनल एसपी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिला कार्यालय के कमरा नंबर 223 में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 07432-230443 है।

सभी परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी की जाएगी। डॉ. हेमंत शर्मा ने केंद्राधीक्षकों और अन्य कर्मचारियों को परीक्षा संचालन का प्रशिक्षण दिया। अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक निर्देश

परीक्षा प्रारम्भ होने के निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व तक ही परीक्षा केन्द्र में परीक्षार्थियों को प्रवेश की अनुमति होगी इसके बाद अभ्यर्थियों को किसी भी कारण से प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस बार परीक्षा की पहली पारी की समाप्ति पर परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र ले जाने की अनुमति नहीं होगी, केवल ओएमआर की कार्बन कॉपी की परीक्षार्थियों को दी जाएगी। द्वितीय पारी के परीक्षार्थी अपने साथ प्रश्न-पत्र परीक्षा होने के बाद ले जा सकेंगे।

परीक्षार्थियों के लिए ड्रेस कोड

परीक्षा में परीक्षार्थियों के लिए निर्धारित ड्रेस कोड़ की पालना सख्ती से कराई जाएगी। पुरूष अभ्यर्थी आधी व पूरी आस्तीन के शर्ट व टी-शर्ट, कुर्ता पायजामा, पैन्ट पहन कर आयेंगे। जीन्स पहन कर आने की अनुमति नहीं होगी। महिला अभ्यर्थी सलवार सूट, चुन्नी या साड़ी, आधी व पूरी आस्तीन का कुर्ता व ब्लाउज पहन कर एवं बालों में साधारण रबड़ बैण्ड लगा कर आ सकेंगे। जीन्स पहन कर आने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थी पूरी आस्तीन का कुर्ता, शर्ट, ब्लाउज आदि पहन कर आ सकते है, लेकिन अपनी वेशभूषा में बड़ा बटन, मेटल बटन, किसी प्रकार के ब्रोच (जडाऊ पिन) या बैज या फूल आदि लगा कर आने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थी लाख व कांच की पतली चूडियों के अलावा किसी भी प्रकार के जेवरात यथा अन्य प्रकार की चूडियां, कान की बाली, अंगूठी, ब्रासलेट पहनकर नहीं आयेंगे।

मेटल चेन वाले जूते को पहनने की अनुमति नहीं होगी

परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में किसी भी प्रकार की घड़ी, धूप का चश्मा, बैल्ट, हैण्ड बैग, हेयर पिन, गण्डा, ताबीज, कैप, स्कार्फ, स्टॉल, शॉल, मफलर पहनकर परीक्षा में शामिल नहीं होंगे। हवाई चप्पल (स्लीपर), सैंडल, जूते एवं मोजे सभी छोटे टखने तक के पहनकर आने की अनुमति होगी। मेटल चेन वाले जूते को पहनने की अनुमति नहीं होगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading