उदयपुर में व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। फैक्ट्री में काम करते वक्त अचानक सिर के बल गिरे। इसके बाद साथी आस पास के लोगों उसे संभालने पहुंचे और तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। घटना मंगल
इधर, घटना के बाद बुधवार को मृतक के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में फैक्ट्री पहुंच गए। विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। परिजन फैक्ट्री मालिक से वार्ता कर मुआवजे की मांग पर अड़े हैं।
अब देखिए, घटना से जुड़ी PHOTOS….

मेवाड़ पॉलिटेक्स लिमिटेड फैक्ट्री में मंगलवार शाम काम करते हुए उदयलाल प्रजापत।

काम के करते समय अचानक गिरा युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन नहीं बची जान।

हार्ट अटैक से गिरे मजदूर को साथी कर्मचारी अस्पताल ले जाते हुए। डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
डबोक और फतहनगर थाने की पुलिस मौके पर तैनात डबोक थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया- उदयलाल प्रजापत (48) पिछले 7 महीने से ढावा रोड स्थित मेवाड़ पॉलिटेक्स लिमिटेड फैक्ट्री में कार्यरत थे। मंगलवार शाम 4 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई। स्थिति को देखते हुए डबोक और फतहनगर थाने की पुलिस मौके पर तैनात है और समझाइश के प्रयास कर रही है।
परिजनों का आरोप-समय पर इलाज नहीं मिला मृतक के भतीजे विकास प्रजापत ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि फैक्ट्री प्रबंधन ने चाचा उदयलाल को देर से डबोक हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां से उन्हें निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। यदि समय पर उचित इलाज मिलता तो उनके चाचा की जान बचाई जा सकती थी। फिलहाल मृतक का शव एमबी हॉस्पिटल में रखा है और परिजन उचित मुआवजा मिलने के बाद ही पोस्टमॉर्टम कराने को तैयार हैं।

ग्रामीणों का फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन, मुआवजे की मांग पर अड़े हैं।
पीड़ित परिवार की मांगों को पूरा किया जाए वागड़ मेवाड़ समाज के जिलाध्यक्ष गणेशलाल ने बताया कि फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि फैक्ट्री प्रबंधन वार्ता के लिए तैयार नहीं है। उनकी मांग है कि प्रशासन दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराए और पीड़ित परिवार की मांगों को पूरा किया जाए।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments