☜ Click Here to Star Rating



राजस्थान आंगनबाड़ी आशा सहयोगिनी वर्कर्स यूनियन कई मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

राजस्थान आंगनबाड़ी आशा सहयोगिनी वर्कर्स यूनियन ने झालावाड़ मिनी सचिवालय में विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन की राष्ट्रीय सचिव चंपा वर्मा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ को ज्ञापन सौंपा गया।

.

आशा कार्यकर्ताओं ने कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। उनकी मुख्य मांग है कि उन्हें स्थायी कर्मचारी बनाया जाए। मानदेय भुगतान हर महीने 1 से 5 तारीख के बीच किया जाए। मोबाइल डेटा भत्ता 600 से बढ़ाकर 1000 रुपए किया जाए।

यूनियन ने सेवानिवृत्ति पर 5 लाख रुपए एकमुश्त राशि और 10 हजार रुपए मासिक पेंशन की मांग की। साथ ही ऑनलाइन काम के लिए मोबाइल या टैबलेट की मांग भी रखी। न्यूनतम मासिक मानदेय 26 हजार रुपए करने की मांग की गई।

आशा कार्यकर्ताओं ने आरोग्य समिति के बकाया भुगतान का मुद्दा भी उठाया। दो साल का स्वीकृत भुगतान में से केवल एक साल का ही मिला है। कुछ जगहों पर वह भी नहीं मिला। लोकसभा और विधानसभा चुनाव ड्यूटी का भत्ता भी नहीं मिलता।

कार्यकर्ताओं ने आयुष्मान कार्ड, निश्चय आईडी और आभा आईडी बनाने का काम बंद करने की मांग की। इन कार्यों का कोई भुगतान नहीं किया जाता। कोटा से लगभग 20 आशा सहयोगिनी भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading