☜ Click Here to Star Rating


दौसा में जिला प्रशासन द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई।

दौसा जिले में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने एवं जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसे कलेक्टर देवेन्द्र कुमार एवं एसपी सागर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो सो

.

राष्ट्रभक्ति के अद्भुत रंगों से सराबोर तिरंगा यात्रा में जिले के सभी विभागों के जिला अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, स्काउट एवं गाइड, छात्रा-छात्राएं तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारी उत्साह के साथ शामिल हुए। सभी ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के उद्घोष से वातावरण को देशभक्ति की पावन ऊर्जा से भर दिया।

यात्रा में सबसे आगे पुलिस के घुड़सवार और उनके बाद स्कूल एवं कॉलेज के छात्रा-छात्राएं तथा स्काउट गाइड के बच्चे चल रहे थे। उनके पीछे स्कूटी, बाइक, ऑटो, कार एवं ट्रैक्टर सवार अपने वाहनों पर तिरंगा झंडा लगाकर उत्साह के साथ शामिल हुए।

इस दौरान रंग-बिरंगे झंडों, पारंपरिक वेशभूषा, सुसज्जित बैनरों और देशभक्ति गीतों ने जन-जन में एक नई ऊर्जा और राष्ट्रीय चेतना का संचार कर दिया। यात्रा में शामिल प्रतिभागियों ने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

तिरंगा रैली में शामिल जनप्रतिनिधि

तिरंगा रैली में शामिल जनप्रतिनिधि

नुक्कड़ नाटक, गीत एवं कविताओं का मंचन

इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास, भारत की एकता-अखंडता एवं सांस्कृतिक विरासत पर आधारित संदेश जनमानस तक पहुंचाने के लिए नुक्कड़ नाटक, देशभक्ति गीत एवं कविताओं का भी मंचन किया गया। पीजी कॉलेज परिसर में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

तिरंगा यात्रा शुरू होने से पूर्व कलक्ट्रेट परिसर में जिले में बापी के निकट हुई सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।

ये भी रहे मौजूद

तिरंगा यात्रा में नगर परिषद की सभापति कल्पना जैमन, उप वन संरक्षक अजित उचोई, जिला परिषद सीईओ नरेंद्र कुमार मीणा, एडीएम रामस्वरूप चौहान, मनमोहन मीणा, नगर परिषद आयुक्त कमलेश मीणा, एसडीएम मूलचंद लूनिया, डिप्टी एसपी रवि शर्मा, सीडीईओ इंदिरा गुप्ता, एसीईओ राजेश मीणा, जिला परिषद सदस्य नीलम गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला, लायंस क्लब के प्रांतीय अध्यक्ष मनोहर लाल गुप्ता, समाजसेवी नरेंद्र जैमन सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं आमजन शामिल हुए। तिरंगा रैली का संचालन जिला समन्वयक स्वीप डॉ. रामवीर चौधरी ने किया।

एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम कल

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ‘एक शाम शहीदों के नाम’ देशभक्ति कार्यक्रम गुरुवार, 14 अगस्त को शाम 6 बजे से फर्स्ट टॉवर स्थित सिनेमा हॉल में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading