उदयपुर सांसद डा. मन्नालाल रावत ने उदयपुर में कहा यह समय राजनीतिक करने का नहीं है।
डूंगरपुर में पुलिस हिरासत में एक युवक की तबीयत बिगड़ने के मामले में उदयपुर के सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने मंगलवार को उदयपुर रेंज के आईजी गौरव श्रीवास्तव से मुलाकात की और पूरे मामले की जांच करवाने को कहा। सांसद उदयपुर के एमबी हॉस्पीटल भी गए जहां भर्ती द
सांसद डॉ रावत दोपहर में सबसे पहले एमबी हॉस्पीटल के सुपर स्पेशियलिटी यूनिट पहुंचे जहां पर डाक्टरों से दिलीप के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर से बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा कोई लापरवाही नहीं हो इसके लिए कहां।
उन्होंने बताया कि दिलीप अभी आईसीयू में है, लेकिन स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर है। सांसद ने वहां दिलीप के परिजनों से भी बात की और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को विश्वास दिलाया कि वे उनके साथ है।

उदयपुर के एमबी अस्पताल में भर्ती युवक के उपचार की जानकारी लेते सांसद डा. मन्नालाल रावत।
अस्पताल से सांसद सीधे आईजी निवास पर गए और उनसे इस मामले में पूरी जानकारी ली। उन्होंने इस मामले में पूरी जांच के लिए कहा। साथ ही कहा कि पुलिसकर्मियों की इस मामले में कोई गलती है तो सामने आए।
सांसद ने बाद में अपने बयान में कहा कि दिलीप को लेकर शासन-प्रशासन सभी गंभीर है, लेकिन कुछ लोग इसको लेकर राजनीति कर रहे हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। जब भी कोई घटना होती है तो पूरी संवेदना के साथ हमारा पहला कर्तव्य यह होना चाहिए कि मरीज को बचाया जाए। उसके बाद दूसरी चीजों पर बात हो सकती है।
सांसद ने कहा राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार है जो पूरी तरह संवेदनशील है। इस मामले में डूंगरपुर के कलेक्टर व एसपी से भी बात करके तथ्यों का पता लगाएंगे और इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भी देंगे।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments