☜ Click Here to Star Rating



करौली जिला मुख्यालय से हिंडौनसिटी तक फोर लेन सड़क की डीपीआर तैयार की गई है।

करौली जिला मुख्यालय से हिंडौनसिटी तक फोर लेन सड़क का निर्माण होगा। राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम (आरएसआरडीसी) ने इस परियोजना के लिए 178.61 करोड़ रुपए की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी है। अब इस प्रस्ताव को सरकार

.

वर्तमान में करौली-हिंडौन मार्ग संकरा और जर्जर स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है और आवागमन में भी अधिक समय लगता है। आमजन लंबे समय से इस मार्ग को चौड़ा और सुरक्षित बनाने की मांग कर रहे थे।

यह भी उल्लेखनीय है कि इस सड़क पर टोल टैक्स वसूला जा रहा है, लेकिन खराब स्थिति के कारण वाहन चालकों को अतिरिक्त समय और ईंधन की खपत झेलनी पड़ती है।

आरएसआरडीसी सूत्रों के अनुसार नई डीपीआर में फोर लेन सड़क के तहत दोनों ओर 8.50-8.50 मीटर चौड़ी सड़कें होंगी। इसके साथ ही डेढ़-डेढ़ मीटर की पटरी बनाई जाएगी और बीच में डिवाइडर लगाया जाएगा। इस योजना में सड़क पर लाइटिंग लगाने का भी प्रावधान है, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।

वर्तमान में इस संकरी और क्षतिग्रस्त सड़क पर भारी वाहनों, बसों और अन्य छोटे चौपहिया वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रांतों से लाखों श्रद्धालु कैलामाता के दर्शन के लिए इसी मार्ग से गुजरते हैं। फोर लेन सड़क बनने से इन सभी लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और वर्षों से लंबित मांग पूरी होने की उम्मीद है।

आरएसआरडीसी की ओर से डीपीआर तैयार कर भेजे जाने के बाद इस मांग के पूरी होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू होते ही यह परियोजना क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

स्वीकृति मिलते ही प्रक्रिया शुरू होगी

आरयूआईडीपी के परियोजना निदेशक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि करौली से हिण्डौन बाईपास तक फोर लेन सड़क के लिए 178.61 करोड़ रुपए की डीपीआर तैयार हुई है। इसे उच्चाधिकारियों को भिजवा दिया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading