☜ Click Here to Star Rating



उदयपुर–चंडीगढ़ नई द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन 27 सिंतबर से चलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए उदयपुर सिटी से चंडीगढ़ जाने वाली द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन 27 सिंतबर से शुरू दी जाएगी। यह नई ट्रेन यात्रियों को तेज़, सुरक्षित और आरामदायक सफर मुहैया कराएगी। रेलवे के अनुसार, इस ट्रेन का संचालन उद

.

उदयपुर से चंडीगढ़ के लिए: ट्रेन संख्या 20989 27 सितंबर 2025 से हर बुधवार और शनिवार शाम 4:05 बजे उदयपुर सिटी से रवाना होगी। यह जयपुर स्टेशन पर रात 11:00 बजे पहुंचेगी और 10 मिनट के ठहराव के बाद अगले दिन सुबह 9:50 बजे चंडीगढ़ पहुँचेगी।

चंडीगढ़ से उदयपुर के लिए: ट्रेन संख्या 20990 28 सितंबर 2025 से हर गुरुवार और रविवार सुबह 11:20 बजे चंडीगढ़ से रवाना होगी। यह जयपुर स्टेशन पर रात 9:15 बजे पहुंचेगी और 10 मिनट के ठहराव के बाद अगले दिन सुबह 5:25 बजे उदयपुर सिटी पहुँच जाएगी।

इन मार्गो से गुजरेगी ट्रेन

ट्रेन का मार्ग और प्रमुख स्टेशन:ट्रेन उदयपुर सिटी से निकलकर राणा प्रतापनगर, मावली, कपासन, चटेरिया, भीत्रवाडा, विजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला कैंट होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी।

ट्रेन में कुल 22 डिब्बे होंगे:

  • 2 सेकंड एसी डिब्बे
  • 6 थर्ड एसी डिब्बे
  • 2 थर्ड एसी इकोनॉमी डिब्बे
  • 6 द्वितीय श्रेणी शयनयान डिब्बे
  • 4 सामान्य डिब्बे
  • 1 पावर कार
  • 1 गार्ड डिब्बा



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading