☜ Click Here to Star Rating


मकराना में सफाई व्यवस्था को लेकर विधायक जाकिर हुसैन गैसावत नगर परिषद के सामने सीवरेज के पानी में धरने पर बैठ गए। सूचना पर SDM अंशुल सिंह पहुंचे। विधायक और SDM में बहस हो गई। इसी दौरान विधायक ने SDM अंशुल सिंह के कंधे पर हाथ मार दिया।

.

अचानक हुए इस वाकया से SDM भड़क गए। तब विधायक ने हाथ पकड़कर रोकते हुए कहा- हमारे साथ चलो। आपको हमारे चलना पड़ेगा। SDM ने कहा- हाथ छोड़िए आप, इस तरह से आप करोगे तो मैं साथ नहीं जाऊंगा। इस पर विधायक ने कहा- ठेकेदारों ने मकराना को बर्बाद कर दिया है। मैं जहर खाकर मर जाऊंगा।

मामला मकराना नगर परिषद के सामने का मंगलवार दोपहर 1:30 बजे का है। विधायक जाकिर गैसावत मकराना के वार्ड नंबर 11, 12 और 13 के लिए आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

नगर निगम के सामने विधायक गैसावत धरने पर बैठे थे, इसी दौरान वहां पहुंचे SDM से उनकी नोकझोंक हो गई।

नगर निगम के सामने विधायक गैसावत धरने पर बैठे थे, इसी दौरान वहां पहुंचे SDM से उनकी नोकझोंक हो गई।

सीवरेज के पानी में बैठे विधायक

विधायक जाकिर गैसावत नगर परिषद में शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे। परिषद के ठीक सामने वार्ड 11 और 12 के रास्तों पर सीवरेज का पानी जमा था। यह देख विधायक गैसावत भड़क गए। गैसावत अपने समर्थकों के साथ सड़क पर सीवरेज के पानी में धरने पर बैठ गए।

विधायक ने कहा- शहर चलो अभियान के नाम पर कोई काम नहीं हो रहा। विधायक के समर्थक नगर परिषद मुर्दाबाद और ठेकेदार गुंडे हैं के नारे लगाने लगे। विधायक के गंदे पानी में बैठने की जानकारी मिलते ही SDM अंशुल सिंह, नगर परिषद के एएओ मोहम्मद अशफाक और सहायक निरीक्षक देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।

गैसावत नगर निगम के सामने 3 घंटे तक सीवरेज के पानी में धरने पर बैठे रहे।

गैसावत नगर निगम के सामने 3 घंटे तक सीवरेज के पानी में धरने पर बैठे रहे।

बोले- कैसे नहीं जाओगे साथ

विधायक गैसावत से SDM अंशुल सिंह और अन्य अधिकारियों ने समझाइश की कोशिश की। एसडीएम ने विधायक को ऑफिस में चलने और फोटो सहित कार्यों की जानकारी देने का आश्वासन दिया। विधायक गैसावत ने अधिकारियों को साथ चल कर कोर्ट के रास्ते पर जमा कीचड़ देखने को कहा।

SDM ने कहा- इस तरह से आप करोगे तो मैं साथ नहीं जाऊंगा।

विधायक बोले- कैसे नहीं जाओगे साथ, आप प्रशासक हो। साइन आपके चलते हैं, टेबल पर..

SDM बोले- ठेकेदार को बुलाते हैं वो आएगा फिर साथ चल लेंगे मौका मुआयना करने।

विधायक ने SDM से कहा- राजनीति से इस्तीफा दे दूंगा अगर कोई काम हुआ हो तो।

विधायक ने SDM से कहा- राजनीति से इस्तीफा दे दूंगा अगर कोई काम हुआ हो तो।

SDM को कामों की लिस्ट दिखाई, दावा: एक भी काम नहीं हुआ

बहस के दौरान विधायक ने अचानक SDM के कंधे पर हाथ मार दिया। इस घटनाक्रम से SDM चौंक गए। इसके बाद भड़ककर शिविर के अंदर चले गए।

विधायक गैसावत बाहर ही बैठ गए और SDM के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इसके बाद अधिकारियों की समझाइश पर अंदर गए। SDM को शहरी सेवा शिविर के पोस्टरों के पास ले जाकर विकास कार्यों की सूची दिखाई और दावा किया कि इनमें से एक भी काम जमीनी स्तर पर पूरा नहीं हुआ।

उन्होंने आरोप लगाया कि नगर परिषद में कमीशनखोरी हावी है। हर काम के बदले 20 से 30 प्रतिशत कमीशन वसूला जाता है। कमीशन दो तो ठेका लो और बिल पास करवा लो।

वीडियो सहयोग:- जावेद रांदड़

गैसावत से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

कांग्रेस के विधायक को कांग्रेसी नेता ने भ्रष्टाचारी बताया:साथ फोटो खिंचवाने के लिए मना किया; समर्थक भिड़े, MLA के भतीजे का हाथ तोड़ने का आरोप

मकराना में कांग्रेस विधायक जाकिर हुसैन गैसावत और कांग्रेस नेता अजीज गहलोत के बीच विवाद हो गया। दोनों आमने-सामने हो गए और एक दूसरे से गाली-गलौज की। इस दौरान दोनों के समर्थकों में भी धक्का-मुक्की हो गई। हाथापाई की नौबत आई तो पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया। (पढ़ें पूरी खबर)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading