बाड़मेर के एक होटल में डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया। तीन दिन पहले गुजरात हॉस्पिटल की कॉल पर आंध्रप्रदेश से एक न्यूरोसर्जन इंटरव्यू देने आए हुए थे। वह होटल मोरचंग में ठहरे थे। सुबह देर तक उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। होटल के कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया और
यह देख होटल मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। देखा तो डॉक्टर बेड पर बेसुध पड़ा था। तुरंत एम्बुलेंस से हॉस्पिटल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने न्यूरो सर्जन को मृत घोषित कर दिया।
मामला बाड़मेर के कोतवाली थाना इलाके का मंगलवार दोपहर 3 बजे का है। घटना की सूचना मिलते ही होटल के नीचे लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाड़मेर एसपी नरेंद्र सिंह मीना भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

ये तस्वीर होटल मोरचंग के पास की है। जैसे ही स्थानीय लोगों को डॉक्टर के सुसाइड की सूचना मिली, यहां भीड़ जुट गई।

डॉक्टर यहां 205 नंबर रूम में रुका था। दरवाजा नहीं खोला तो होटल मालिक ने पुलिस को सूचना दी।

होटल के इसी कमरे में बेड पर डॉक्टर बेसुध पड़ा था।
होटल मालिक ने दी थी सूचना
SHO बलभद्र सिंह ने बताया- थाना इलाके के बस स्टैंड के पास मोरचंग होटल से सूचना मिली थी कि रूम नंबर 205 में रुके डॉक्टर किरण कुमार गेट नहीं खोल रहे हैं। मैं पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचा। होटल कर्मचारियों से दरवाजा खुलवाया तो अंदर बेड पर डॉक्टर बेसुध हालत में पड़े थे।
परिजनों को सूचित किया
SHO ने बताया- मामला फिलहाल जहर खा कर सुसाइड करने का लग रहा है। डॉक्टर के पास से मिले दस्तावेज से उनकी पहचान आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम के रहने वाले न्यूरोसर्जन डॉक्टर किरण कुमार के रूप में हुई। उनके परिवार को सूचना दे दी गई है।
किरण बाड़मेर के गुजरात हॉस्पिटल के कॉल पर यहां पर आए थे। 20 सितंबर से होटल मोरचंग में रुके हुए थे।
डॉक्टर के शव को जिला हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया है। पुलिस सुसाइड के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments