उदयपुर में रूपसागर पाल के वहां पर कैफे को सीज करती यूडीए टीम
उदयपुर विकास प्राधिकरण ने आज रूपसागर तालाब पर एक कैफे को सीज किया तो नगर निगम ने प्रतापनगर क्षेत्र में एक भवन की अवैध मंजिल की छत को पंक्चर किया।
यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि तहसीलदार डॉ. अभिनव शर्मा के नेतृत्व में प्राधिकरण क्षेत्राधिकार में अवैध निर्माण को लेकर कार्रवाइ की गई।
राजस्व ग्राम आयड़ के आराजी संख्या 676 रूपसागर तालाब की पाल के पास कृषि भूमि में बिना रूपान्तरण, बिना स्वीकृति एवं बिना भू-उपयोग परिवर्तन करवाये अवैध रूप से निर्माण कर 15-डी केफे नाम से व्यवसायिक निर्माण कर व्यवसायिक गतिविधि का संचालन किया जा रहा था।
उन्होंने बताया कि उक्त निर्माण के विरूद्व उदयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम-2023 की धारा 32 के तहत प्रकरण दर्ज कर नोटिस जारी कर कार्रवाई की गई। उक्त आदेश उपरान्त भी मौके पर व्यवसायिक गतिविधि संचालित पाई गई इस पर आज टीम ने इसे सीज कर दिया।
इसी क्रम में राजस्व ग्राम सबलपुरा के आराजी संख्या 649 किस्म नाला नगर विकास प्रन्यास, उदयपुर की खातेदारी भूमि पर अपनी निजी खातेदारी भूमि में आने जाने के लिए आर.सी.सी. पक्के पुल का निर्माण किया गया। उक्त निर्माण को पूर्व में रूकवाया गया एवं निर्माण नहीं करने के लिए पाबन्द किया गया। इस उपरान्त भी नाले की भूमि पर पक्का निर्माण किया गया जिसे प्राधिकरण दल द्वारा हटा दिया गया। इस दौरान प्रतापसिंह राणावत, राजेश मेहता, बाबूलाल तावड, दूलीचंद शर्मा, राजेन्द्र सेन, बाबूलाल तेली, सूरपालसिंह सोलंकी आदि मौजूद रहे।

उदयपुर के प्रतापनगर में अवैध मंजिल को पंक्चर किया
प्रतापनगर में अवैध मंजिल को किया पंक्चर इधर, नगर निगम उदयपुर की टीम ने मंगलवार को प्रतापनगर क्षेत्र में बिना स्वीकृति के निर्माण की गई अवैध मंजिल की छत को पंक्चर किया। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि प्रताप नगर ई क्लास निवासी भरत सेनानी द्वारा प्रथम तल पर नियम विपरीत अतिरिक्त मंजिल का निर्माण करवा दिया गया था निगम के संज्ञान में आने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित को तीन नोटिस दिए गए लेकिन नोटिस का कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया। इसी को लेकर नगर निगम द्वारा मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अवैध मंजिल की छत को पंक्चर किया गया। इस दौरान निगम राजस्व निरीक्षक मोहित अग्निहोत्री, विजय जैन, राहुल मीणा के साथ निगम दस्ता मौजूद रहा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments