☜ Click Here to Star Rating



सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार मंजू राजपाल ने मंगलवार को स्टॉल्स का अवलोकन किया।

जयपुर में रक्षा बंधन पर्व के अवसर पर राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ (कॉनफेड) द्वारा एक विशेष आयोजन किया जा रहा है। नेहरू सहकार भवन के भूतल स्थित हॉल में 4 से 8 अगस्त तक सहकार राखी उत्सव-2025 का आयोजन चल रहा है।

.

इस उत्सव में विभिन्न प्रकार की रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियां उपलब्ध हैं। साथ ही मिठाई, नमकीन, कुकीज, मिलेट उत्पाद और सजावटी आइटम भी उचित दरों पर बेचे जा रहे हैं।

सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार मंजू राजपाल ने मंगलवार को स्टॉल्स का अवलोकन किया। उन्होंने उत्पादों के बारे में विस्तृत जानकारी ली और कॉनफेड की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर अतिरिक्त रजिस्ट्रार (प्रथम) एवं कॉनफेड की प्रबंध निदेशक शिल्पी पांडे, अतिरिक्त रजिस्ट्रार (द्वितीय) एवं कॉनफेड के महाप्रबंधक राजेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

कॉनफेड के अधिकारियों ने बताया कि स्टॉल्स पर कुन्दन की राखी, पेंडल राखी, रोली-मोली वाली राखी, पेयर राखी और चूड़ा राखी उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए यूनिकॉर्न राखी, भीम राखी, कैमरा राखी, मिकी माउस राखी, लाइटिंग वाली राखी और इरेजर वाली राखी जैसी विशेष राखियां भी मौजूद हैं। ये सभी राखियां बाजार से कम कीमत पर बेची जा रही हैं।

राजीविका एवं महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार की गई हस्तनिर्मित राखियां भी इस उत्सव का हिस्सा हैं। इसके अलावा, सहकारी समिति द्वारा घरेलू उत्पाद जैसे गुड़ की मठरी, गुड़ के पारे, मिलेट्स की मठरी, अचार और पापड़ भी उपलब्ध हैं।

सजावटी आइटम, लाख की चूडिय़ां और हैण्डमेड बैंगल्स जैसे उत्पाद भी राजीविका एवं महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए हैं। सहकारिता विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता भी इस उत्सव से किफायती दरों पर खरीदारी कर सकती है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading