स्टेडियम का दौरा कर निरीक्षण करते
राजस्थान में बीजेपी सरकार के गठन के साथ ही बंद हुआ चौंप स्टेडियम का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। मंगलवार को RCA एडहॉक कमेटी सदस्यों ने स्टेडियम का दौरा किया। जहां कन्वीनर दीन दयाल कुमावत ने अगले 7 दिनों में बंद निर्माण कार्य को फिर शुरू करते हुए अब
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन एडहॉक कमेटी कन्वीनर दीन दयाल कुमावत ने बताया- हमारा टारगेट है कि अगले 2 साल में जयपुर में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का अपना खुद का स्टेडियम बनकर तैयार हो जाए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी इसका उद्घाटन करें। इसके निर्माण के लिए 260 करोड़ रुपए तो वेदांता ग्रुप द्वारा राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन को दिए जाएंगे। जबकि 85 करोड़ रुपए पंजाब नेशनल बैंक से स्टेडियम निर्माण का लोन स्वीकृत हो चुका है।
इसके अलावा भी अगर और पैसे की जरूरत पड़ेगी। तो राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इसमें आर्थिक मदद करेगा। लेकिन स्टेडियम का निर्माण होकर रहेगा।

अब तक हुए निर्माण की जांच के लिए एडहॉक कमेटी ने तीन सदस्य जांच कमेटी का गठन किया है।
एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) द्वारा चौंप स्टेडियम की जांच को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए दीनदयाल कुमावत ने कहा- हम किसी भी तरह की जांच को प्रभावित नहीं करेंगे। जिस भी व्यक्ति ने स्टेडियम के निर्माण को लेकर गड़बड़ी या अनियमिताएं की है। उसके खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए। हम हर तरह की जांच में पूरा सहयोग करेंगे। हम तो सिर्फ चाहते हैं कि स्टेडियम का निर्माण जल्द से जल्द पूरा हो। जिसने गलती की है, उसे माफी नहीं मिलनी चाहिए। लेकिन किसी भी कारण से स्टेडियम का निर्माण नहीं रुकना चाहिए। यही एडहॉक कमेटी के सभी सदस्यों की सोच है, इसी सोच के साथ आज हमने स्टेडियम का दौरा किया है।

स्टेडियम का निरीक्षण करते एडहॉक कमेटी सदस्य।
कुमावत ने कहा कि सबसे पहले हम अब तक हुए स्टेडियम निर्माण की गुणवत्ता जांच करेंगे। अगर किसी तरह की गड़बड़ी या अनियमित पाई जाएगी। तो दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही उसे निर्माण में सुधार किया जाएगा। हम नहीं चाहते कि किसी एक व्यक्ति की गलती की सजा राजस्थान के युवा खिलाड़ियों और क्रिकेट को उठानी पड़े। कुमावत ने बताया कि चौंप स्टेडियम के निर्माण में अब तक 220 करोड़ रुपए का काम किया जा चुका है। ऐसे में निर्माण से जुड़ी और अब तक हुई अनियमितताओं की जांच के लिए हमने एक तीन सदस्य कमेटी का गठन किया है। जिसमें पिंकेश पोरवाल, मोहित यादव और आशीष तिवाड़ी को इस पूरी जांच की जिम्मेदारी दी गई है। इस जाट कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही भविष्य के फैसले किए जाएंगे। फिलहाल स्टेडियम का काम रुक हुआ है, लेकिन अगले सात दिनों में हम स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू करेंगे।
बता दें कि राजस्थान में बीजेपी सरकार के गठन के बाद चौंप स्टेडियम का निर्माण कार्य बंद हो गया था। पूर्व एडहॉक कमेटी के कन्वीनर जयदीप बिहाणी ने स्टेडियम निर्माण में भारी वित्तीय अनियमिताओं के आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। जिसके बाद इस पूरे मामले की जांच एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट द्वारा भी की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments