![]()
जयपुर के कोटखावदा थाना पुलिस ने सोमवार को दो युवकों को दो अवैध फायर आर्म्स (टोपीदार बंदूक) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी इन हथियारों को मौज-मस्ती और छोटे जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए खरीद कर लाए थे।
डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि 28 सितम्बर को थानाधिकारी कोटखावदा के नेतृत्व में गठित टीम को इसकी मुखबिर से सूचना मिली थी।
थाना इलाके के भवगतसर कांकरिया के पास दो युवकों के टोपीदार बंदूक लेकर घूमने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई। दोनों युवकों से बंदूक के लिए पूछताछ की, लेकिन दोनों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार पुलिस ने दोनों युवकों को डिटेन करने के बाद अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मौज-मस्ती और छोटे जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए वे इन हथियारों को खरीद कर लाए थे। पुलिस टीम ने युवराज राजवंश (19) निवासी शिवपुरी काॅलोनी कोटखावदा जिला जयपुर दक्षिण और सुजल पाटीदार (21) निवासी नैनुपुरा मोड़ कोटखावदा को गिरफ्तार किया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments