☜ Click Here to Star Rating


गरबा महोत्सव मां के साथ ​थिरके बच्चे।

वर्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित वर्धमान इंटरनेशनल स्कूल (वर्धमान रूट्स) में शनिवार शाम ग्रैंड गरबा सेलिब्रेशन आयोजित किया गया। इसमें दादी, माता-पिता और बच्चों सहित तीनों पीढ़ियों ने गरबा की थाप पर एक साथ कदम थिरकाए। कार्यक्रम वर्धमान गर्ल्स कॉलेज

.

कार्यक्रम के मुख्य मेहमान प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी पंकज शाह (पिपलिया कला) थे। समिति मंत्री डॉ. नरेन्द्र पारख और स्कूल प्रिंसिपल श्वेता नाहर ने माल्यार्पण, साफा, उपरणा, स्मृति चिन्ह और बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर समिति पदाधिकारी एम. गौतम चंद बोहरा (चेन्नई), देवराज लोढ़ा, सुनील ओस्तवाल, शांतिलाल नाबरिया, अरविंद मूथा, दीपचंद कोठारी, प्रवीण खेतपालिया, प्रकाश चंद गदिया, विशाल नाहटा (चेन्नई) और रमेश यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उन्होंने भी पुष्पमालाओं से अतिथि का अभिनंदन किया।

मुख्य मेहमान पंकज शाह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि तीन पीढ़ियों का एक साथ मंच पर आना रिश्तों की महत्ता और पारिवारिक मूल्यों को पुर्नस्थापित करता है। उन्होंने इसे समाज में एक नई संस्कृति की शुरुआत बताया।

"मां-बच्चे का डुएट राउंड" ने सबको भावुक किया।

“मां-बच्चे का डुएट राउंड” ने सबको भावुक किया।

गरबा की धमक, रंगों की चमक

कार्यक्रम की शुरुआत मां अम्बे की आरती और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद बच्चों के सोलो राउंड ने माहौल को उत्सव में बदल दिया। छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी मासूमियत और आत्मविश्वास से सभी का मन मोह लिया।

माताओं द्वारा प्रस्तुत गरबा नृत्य ने मंच को और जीवंत कर दिया, वहीं “माँ-बच्चे का डुएट राउंड” सबसे भावुक और मनमोहक पल बना, जिसमें रिश्तों की मिठास और अपनापन छलक उठा। इसके बाद आए पिताओं के गरबा राउंड, जिसमें अनुशासन और आत्मविश्वास की झलक देखने को मिली। दादियों का गरबा कार्यक्रम की सबसे खास पेशकश रही, जिन्होंने अपने अनुभव, गरिमा और प्रेम से वातावरण को भावनाओं से भर दिया।

रंग बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा।

रंग बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा।

व्यंजन व आरती के साथ समापन

पंडाल में लगे लजीज व्यंजनों के स्टॉल्स ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। अंत में मां जगदंबे की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसमें सभी मेहमान, पेरेंट्स, स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने मिलकर भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

यह गरबा उत्सव केवल एक नृत्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि संस्कृति, परंपरा, रिश्तों और सहभागिता का जीवंत प्रतीक बनकर उभरा।

पारंपरिक गरबा परिधानों सजकर पहुंचे लोग।

पारंपरिक गरबा परिधानों सजकर पहुंचे लोग।

प्रतियोगिता परिणाम व सम्मान

कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका अर्पिता शर्मा (अध्यक्ष – लघु उद्योग भारती महिला विंग), वंदना शर्मा एवं रवि सर ने निभाई। विजेताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

परिणाम इस प्रकार रहे:

किड्स राउंड (प्ले ग्रुप/नर्सरी): कृयांश उपाध्याय | हार्दिक | अद्विका

किड्स राउंड (एलकेजी/एचकेजी): जहान्वी सोनी | ख्वाहिश खन्ना | राजनंदनी सोनी

ग्रैंड मदर राउंड: सीमा अग्रवाल | मंजू शर्मा

मदर राउंड: आकांक्षा | समीक्षा बंसल | कशिश तिलोकानी

मदर-किड्स डुएट: खुशबु भाटी एवं शनाया भाटी मोनिका सबलानी एवं वेदांश सबलानी

गरबे ने बढ़ाया नवरात्र का उल्लास।

गरबे ने बढ़ाया नवरात्र का उल्लास।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading