![]()
फलोदी में सीमाजन कल्याण समिति राजस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छात्र सम्मेलन का आज शाम समापन हो गया। आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक स्कूल में हुए इस सम्मेलन में प्रदेश के सीमावर्ती जिलों के आवासीय छात्रावासों के 300 से अधिक स्टूडेंट्स
समापन समारोह में सीमा जागरण मंच के अखिल भारतीय सह संयोजक निम्बुसिंह मुख्य वक्ता रहे, जबकि उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कृष्ण कुमार विश्नोई मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनीता भाटी (पूर्व प्रधान, पंचायत समिति सांकड़ा) ने की और एडिशनल एसपी ब्रजराज सिंह चारण विशिष्ट अतिथि रहे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक नंदलाल ने ‘सीमा संवाद सत्संग’ के माध्यम से स्टूडेंट्स को राष्ट्र भक्ति और अध्यात्म का संदेश दिया। उन्होंने देशभक्ति से ओत-प्रोत भजनों का भी गायन किया।
सम्मेलन के दौरान छात्रों के लिए तरुण और बाल वर्ग में सुलेख, श्रुतिलेख और गीत प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सुलेख प्रतियोगिता के बाल वर्ग में जैसलमेर के रघुवीर सिंह और तरुण वर्ग में चौहटन के धनश्याम दहिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्रुतिलेख प्रतियोगिता के बाल वर्ग में खाजूवाला के कुलदीप सिंह विजेता रहे।
राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खो-खो के बाल वर्ग में जैसलमेर और तरुण वर्ग में चौहटन की टीमें विजयी रहीं। वॉलीबॉल के तरुण वर्ग में चौहटन और बाल वर्ग में जैसलमेर ने जीत हासिल की। कबड्डी के दोनों वर्गों में जैसलमेर छात्रावास के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
व्यक्तिगत स्पर्धाओं में लंबी कूद के बाल वर्ग में पोकरण के भाखर राम और तरुण वर्ग में चौहटन के गंग सिंह ने जीत दर्ज की। 100 मीटर दौड़ के बाल वर्ग में जैसलमेर के भवानी सिंह और तरुण वर्ग में चौहटन के पदमा राम ने बाजी मारी। 200 मीटर दौड़ के बाल वर्ग में जैसलमेर के तरुण सिंह और तरुण वर्ग में खाजूवाला के वीरेंद्र सिंह प्रथम रहे। ऊंची कूद के बाल वर्ग में चौहटन के बलदेव सिंह और तरुण वर्ग में चौहटन के नरपत सिंह ने सफलता प्राप्त की।
इस तीन दिवसीय आयोजन में सीमा-जन कल्याण समिति राजस्थान के छात्रावासों के लगभग 300 स्टूडेंट्स और राज्य स्तरीय कोच शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह ने भामाशाहों और सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments