जयपुर के शास्त्री नगर थाना इलाके में देर रात को कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों का एक नाबालिग साथी भी पुलिस के हाथ लगा जिसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पकड़े गए दोनों बदमाशों के खिलाफ कई आप
डीसीपी नॉर्थ करन शर्मा ने बताया कि

17 अगस्त को थाना सर्किल में कार के शीशे तोड़ने की वारदात हुई। जिस पर कॉलोनी के लोगों ने थाना पुलिस को घटनास्थल पर बुलाया और सीसीटीवी फुटेज भी दिये। जिस के आधार पर पुलिस टीम ने सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की लोकेशन ट्रेस की।

पकड़े गए दोनों बदमाश आदतन अपराधी हैं। इन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित चोरी और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। दोनों बदमाशों ने बताया कि वर्चस्व बनाने और डर पैदा करने के लिए ये लोग वारदात करते हैं। गिरफ्तार परवेज (21) और इमरान (19) इलाके में बदमाशी करते हैं। दोनों बदमाश चोरी छिपे नशे का भी कारोबार किया करते हैं। परवेज के खिलाफ शास्त्री नगर थाना सहित 5 थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं इमरान उर्फ टुंटया भी पिछले कुछ समय से निरंतर आपराधिक घटनाओं में शामिल हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments