![]()
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 19 अगस्त को सीकर के रैवासा धाम आएंगे। वे यहां आयोजित 9 दिवसीय ‘सियपिय मिलन समारोह’ में शामिल होंगे। इस दौरान वे कथा वाचन करेंगे और पूर्व पीठाधीश्वर राघवाचार्य की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री 19 अगस्त को सुबह 11:30 बजे जयपुर से सड़क मार्ग से रैवासा धाम पहुंचेंगे। उनके आगमन की खबर से स्थानीय स्तर पर स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। जगह-जगह भक्त उनका भव्य स्वागत करेंगे।
रैवासा धाम में 12 अगस्त से शुरू हुए श्री सियपिय मिलन समारोह का समापन 20 अगस्त को होगा। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा के यहां आने की संभावना भी जताई जा रही है। वहीं, इससे पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, डिप्टी सीएम दीया कुमारी व योगगुरु बाबा रामदेव सहित देशभर के संत-महंत रैवासा धाम आ चुके हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments