पशु चराने के लिए गए दो किशोर पानी में डूब गए। मौके पर पहुंची SDRF ने एक किशोर के शव को बाहर निकाल लिया। मामला धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र का है।
तहसीलदार दीप्ति देव ने बताया-गुरुवार दोपहर 1:30 बजे सूचना मिली कि राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के नागर गांव के पास पार्वती (उतंगन) नदी में दो किशोर डूब गए हैं। सूचना पर थाना पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। इसके बाद दोनों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया।

अंशु और राजन पशु चराने के लिए गए थे।
दीप्ति देव ने बताया-नागर गांव निवासी अंशु (18) पुत्र प्रमोद और राजन (18) पुत्र मानसिंह सुबह घर से पशु चराने के लिए निकले थे। इस दौरान नागर पुल के पास एक किशोर संतुलन बिगड़ने पर नदी में गिर गया। उसे बचाने के लिए दूसरा किशोर भी पानी में कूद गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने देखकर शोर मचाया और गांव में सूचना दी।
मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने राजन को बाहर निकालकर राजाखेड़ा अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं अंशु की तलाश की जा रही है।
ग्रामीणों ने बताया अंशु के पिता किसान हैं। अंशु चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उससे छोटा एक भाई और दो बहने हैं। वहीं राजन के पिता भी किसान हैं और वह चार भाई-बहन हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments