![]()
पिंक पैंथर टीम के हेड कोच की भूमिका में नरेंद्र रेढू ने जिम्मेदारी संभाल ली है। उनके नेतृत्व में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पिंक पैंथर की टीम प्रैक्टिस सेशन में जुट गई है। कल टीम का पहला मैच बेंगलुरु बुल्स से होगा। इससे पहले दैनिक भास्कर के साथ खास बातचीत में नरेंद्र ने खिलाड़ियों और मैनेजमेंट को लेकर दैनिक भास्कर से खास बातचीत की।
उन्होंने कहा- इस बार पिंक पैंथर की टीम युवा खिलाड़ियों से भरी हुई है। हमारी टीम बहुत अच्छे से प्रिपरेशन कर रही है। इससे टीम के सभी खिलाड़ियों में बहुत अच्छा मोटिवेशन है। जो अगले मुकाबले में हमें काफी मदद करेगा। वैसे भी पिछले चार मुकाबले में से दो मुकाबले को हमने बहुत अच्छे से जीता है। एक मुकाबले में कड़ा संघर्ष रहा है। ऐसे में अब हम हमारे होम ग्राउंड पर और बेहतर खेल का प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करेंगे।
जयपुर पिंक पैंथर टीम का होम ग्राउंड
नरेंद्र ने कहा- जयपुर पिंक पैंथर टीम का होम ग्राउंड है। जहां टीम को एक्स्ट्रा सपोर्ट मिलता है। इससे टीम की परफॉर्मेंस और कॉन्फिडेंस में भी सुधार होगा। मुझे इसकी पूरी उम्मीद है। वैसे भी मुझे लगता है कि जयपुर और राजस्थान की जनता अपनी टीम और खिलाड़ियों को सपोर्ट करने के लिए सवाई मानसिंह स्टेडियम में जरूर आएगी।
उन्होंने कहा- टीम के ऑनर अभिषेक बच्चन हर वक्त टीम के खिलाड़ियों से संपर्क में रहते हैं। उन्होंने मुझे और टीम मैनेजमेंट को फ्री हैंड दे रखा है। ताकि टीम और बेहतर परफॉर्म कर पाए। वह हर मैच से पहले वह टीम के खिलाड़ियों को मोटिवेट करते हैं। फिलहाल उनका शेड्यूल थोड़ा ज्यादा बिजी है। लेकिन अगले दिनों में वह भी टीम को मोटिवेट करने ग्राउंड में मौजूद रहेंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments