![]()
नागौर जिले के कुचेरा में बीती रात एक सड़क हादसा हो गया। दो ट्रेलर आमने-सामने टकराए, जिसमें एक ट्रेलर चालक की मौत हो गई। घटना के बाद अजमेर-नागौर हाईवे पर कुछ जाम भी लग गया। मौके पर पहुंचे कुचेरा थाना अधिकारी सुनील चौधरी ने दोनों वाहनों को साइड में कर
कुचेरा थानाधिकारी सुनील चौधरी ने बताया कि अजमेर-नागौर हाइवे पर शनिवार देर रात हादसे में एक ट्रेलर चालक की मौत हो गई। घटना कुचेरा बायपास पर रात 9 बजे हुई। यहां 2 ट्रेलर भिड़ गए, इसमें से एक ट्रेलर चालक की 2 घंटे पहले बुटाटी टोल पर टोलकर्मियों से बहस भी हुई थी। वो बीच में होटल पर रुका और फिर बाईपास पर हादसे का शिकार हो गया।
घायल ट्रेलर चालक को कुचेरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाधिकारी चौधरी ने बताया कि भिड़त में एक ट्रेलर के ड्राइवर की मौत हो गई। जो ट्रेलर मेड़ता से नागौर की तरफ जा रहा था। उसके चालक अजमेर जिले के हिंगोनिया निवासी महेंद्रनाथ के रूप में हुई है।
टोल मैनेजर कमाल जैदी ने बताया कि हादसे से पहले 6 बजकर 58 मिनट पर चालक टोल पर बेरिकेड को टक्कर मारी तथा नुकसान पहुंचाया। फिर बहस भी की थी। मृतक ट्रेलर चालक जैसे ही टोल पर पहुंचा तो पीछे से आई कुछ कारों के लोग नीचे उतरे और उन्होंने भी ट्रेलर चालक से को खरी-कोटी सुनाई। उन्होंने टोल कर्मियों को बताया कि यह ट्रेलर चालक रास्ते में उन्हें साइड देने को लेकर परेशान कर रहा था। टोल के सीसीटीवी फुटेज में भी कुछ कार चालक उस ट्रेलर ड्राइवर को समझने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments