![]()
चोरी के आरोपी युवक को पकड़कर बांधा।
अलवर शहर में एनईबी थाना क्षेत्र के तूलेड़ा रोड स्थित शिव कॉलोनी में रात करीब 12.30 बजे एक निर्माणाधीन मकान के चौकीदार का मोबाइल व दूसरे मकान से पानी की मोटर व ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर भागते समय एक युवक को पकड़ लिया। उसके 4 अन्य साथी भाग गए। युवक के
घटना के 7 घंटे बाद शनिवार सुबह करीब 7.30 बजे एनईबी पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। चौकीदार पूरण ने जब बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया। बदमाश ने दांतों से चौकीदार व एक युवक के हाथ की अंगुलियां काट ली। लोगों ने बताया कि रात करीब 12.30 बजे बदमाश कॉलोनी में राजेंद्र कुमार के निर्माणाधीन मकान में सो रहे चौकीदार पूरण का मोबाइल व चार्जर चोरी चुराने लगे। तभी चौकीदार जाग गया। चौकीदार ने शोर मचाया तो बदमाश छुप गए। शोर होने पर कॉलोनी लोग एकत्र हो गए और बदमाशों की तलाश की।
इसी दौरान बदमाश सचिन बैरवा व उसका साथी मौके से भागने दिखे। लोगों ने पीछा कर सचिन को पकड़ लिया। उसके अन्य साथी फरार हो गए। एनईबी थाना इंचार्ज दिनेश मीणा ने आरोपी सचिन पुत्र बाबूलाल बैरवा निवासी 60 फीट रोड को गिरफ्तार किया। कॉलोनी के लोगों ने परिवाद दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बदमाश सचिन व उसके अन्य साथी चोरी की वारदात करते हैं। ये सभी नशे के आदी हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments