बालोतरा में अवैध बजरी खनन के खिलाफ सिणधरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बजरी से भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों और एक लोडर को जब्त किया है। इसके अलावा ढाबों पर खड़े बिना नंबर के 4 डंपरों को भी पकड़ा है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस
एसपी रमेश ने बताया- अवैध खनन रोकने, बजरी माफियाओं पर शिकंजा कसने और संदिग्ध ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी गोपालसिंह भाटी, डीएसपी नीरज शर्मा के सुपरविजन सिणधरी थानाधिकारी देवकिशन के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।
नदी इलाके से हाईवे की तरफ आते दिखे ट्रैक्टर
पुलिस ने बताया- सूचना मिली थी कि इलाके में बजरी का अवैध खनन और परिवहन चल रहा है। अवैध खनन की रोकथाम और बिना नंबर के वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सिणधरी कस्बे में टीम गश्त करते हुए गादेसरा गांव पहुंची। मेगा हाईवे के बाई तरफ से दो ट्रैक्टर-ट्रॉली बजरी से भरे हुए नदी इलाके से हाईवे की तरफ आते दिखे। इन्हें रुकवाया गया।
वहीं नदी में लोडर अवैध खनन करते हुए नजर आया। दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली व लोडर मशीन पर नंबर नहीं थे। ट्रैक्टर ड्राइवर ताजाराम पुत्र हरदानराम, धर्माराम पुत्र गिगाराम दोनों निवासी खारा महेचान, लोडर ड्राइवर मोटाराम पुत्र दादूराम निवासी रतेऊ गिड़ा को गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में सिणधरी थाने में बीएनएस और एमएमडीआर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं ढाबों पर खड़े बिना नंबरी डंपरों के डॉक्यूमेंट नहीं होने पर एमवी एक्ट में जब्त किए गए। कार्रवाई एएसआई लुणाराम, कॉन्स्टेबल धर्माराम, जगदीश कुमार, रावताराम और बाबूलाल शामिल रहे।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments