जिले में खाद्य सुरक्षा दल ने अभियान के तहत विभिन्न खाद्य पदार्थों के 44 सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए।
झालावाड़ जिले में खाद्य सुरक्षा दल ने आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान के निर्देश और जिला कलेक्टर के आदेशानुसार 4 से 8 अगस्त तक सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के 44 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए।
सीएमएचओ डॉ. साजिद खान ने बताया कि राखी पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट की संभावना के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई। इससे उपभोक्ताओं को शुद्ध और ताजा खाद्य सामग्री एवं मिठाइयां मिल सकेंगी।
जिले की विभिन्न प्रतिष्ठानों से मिठाइयां और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। टीम ने शुक्रवार को राजलक्ष्मी एंटरप्राइजेज मूर्ति चौराहा झालावाड़ से दो नमूने सरस घी के लिए। इसके अलावा सुमन स्वीट्स झालावाड़ से तीन नमूने – मलाई बर्फी, नमकीन और रसगुल्ला के लिए गए।
राकेश स्वीट होम झालावाड़ से एक नमूना मावा पेड़ा का लिया गया। सभी नमूनों को खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। चल प्रयोगशाला द्वारा भी जागरूकता और खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच की गई।
खाद्य सुरक्षा दल ने व्यापारियों को साफ-सफाई से खाद्य पदार्थ बनाने, उन्हें ढककर रखने, गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग करने और खाद्य रंगों का निर्धारित मात्रा में कम उपयोग करने के निर्देश दिए हैं।

Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments