![]()
काम्बेश्वर महादेव मंदिर मार्ग स्थित सद्गुरु आश्रम से शुक्रवार को चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का एक दल रवाना हुआ।
शिवगंज के काम्बेश्वर महादेव मंदिर मार्ग स्थित सद्गुरु आश्रम से शुक्रवार को चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का एक दल रवाना हुआ। आश्रम की संचालक सती बाईसा के नेतृत्व में इस दल को विदाई दी गई। इस मौके पर आश्रम परिसर में एक सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किय
पूर्व मुख्यमंत्री के सलाहकार रहे पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने श्रद्धालुओं को कुमकुम तिलक और पुष्प हार पहनाकर विदाई दी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक चेतना से ओत-प्रोत होकर यात्रा करने का संदेश दिया। लोढ़ा ने कहा कि चारधाम यात्रा आत्मा की शुद्धि और आत्मबल की प्राप्ति का महान मार्ग है।
उन्होंने बताया कि ऐसी यात्राएं व्यक्ति को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती हैं। साथ ही समाज में धार्मिक और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना भी करती हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह यात्रा श्रद्धालुओं के जीवन में नई ऊर्जा, आस्था और सकारात्मकता का संचार करेगी।
चारधाम यात्रा दल में 15 महिलाएं और 7 पुरुष श्रद्धालु शामिल हैं। यह दल 11 अगस्त को जोधपुर से हवाई मार्ग से देहरादून पहुंचेगा। वहां से ये श्रद्धालु वाहनों के माध्यम से केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हरिद्वार, ऋषिकेश और अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा करेंगे। यात्रा पूर्ण करने के बाद सभी श्रद्धालु शिवगंज लौटेंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments