![]()
आजादचौक में नवरात्र में होने वाली रामलीला के लिए कलाकारों की तीन पीढ़ियां एक साथ पूर्वाभ्यास कर रही है। यहां विगत 80 सालों से से लगातार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की लीला का मंचन किया जा रहा है।
कमेटी की अध्यक्षा मंजू पोखरना ने बताया कि कलाकारों की दो से तीन पीढ़ियां यहां एक साथ पूर्वाभ्यास कर रही है। ऐसे परिवारों में कैलाश पारीक परिवार, रमेश कसारा परिवार, मंगल पाराशर परिवार शामिल है, जिनको अभिनय के गुर कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद व्यास, वरिष्ट कलाकार भैरूलाल सेन, दिनेश शर्मा, रामगोपाल सोनी, लादूलाल भांड, मोहन चौधरी आदि कलाकार सिखा रहे हैं। कलाकारों में महिला, पुरुष और बच्चे भी शामिल है, जिनमें रामलीला में अभिनय करने के प्रति उत्साह देखा जा रहा है। नवरात्र के प्रथम दिन 22 सितंबर से आजाद चौक में रामलीला रंगमंच पर रामलीला का मंचन शुरू होगा। भगवान श्रीराम की लीला का मंचन करने वाला कोई भी कलाकार पेशेवर नहीं है। यहां सभी कलाकार निशुल्क सेवाएं देकर गत 80 सालों से इस प्राचीन परंपरा को जीवन्त रखे हुए हैं।
संरक्षक राकेश पाठक चेयरमैन नगर निगम एवं मुख्य सलाहकार हेमंत आंचलिया ने धर्मप्रेमी जनता से आग्रह किया है कि नवरात्रा में होने वाली श्रीराम की लीला का मंचन देखने आजाद चौक पहुंच स्थानीय कलाकारों का उत्साहवर्धन करें।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments