☜ Click Here to Star Rating


राजस्थान ग्रेड फोर्थ (चपरासी) भर्ती परीक्षा आज से शुरू होगी। 21 सितंबर तक रोज दो पारी सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक परीक्षा होगी।

.

53 हजार 749 पदों पर भर्ती के लिए 24 लाख 75 हजार कैंडिडेट्स ने आवेदन किया है। इनमें 75% अभ्यर्थी ऐसे हैं, जो ओवर क्वालिफाइड हैं। सरकारी नौकरी की चाहत में उन्होंने चपरासी बनने का फैसला किया है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया- राजस्थान के इतिहास में ग्रेड फोर्थ परीक्षा सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक है। सुबह 10 बजे की परीक्षा के लिए 8 बजे से एंट्री शुरू हो जाएगी। 9 बजे तक एंट्री दी जाएगी। इसके बाद गेट बंद हो जाएंगे। वहीं, दूसरी पारी (दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक) के लिए दोपहर 1 बजे एंट्री शुरू होगी, जो 2 बजे बंद हो जाएगी।

परीक्षा के लिए राजस्थान में 38 जिलों में 1286 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें हर पारी में 4 लाख 11 हजार 843 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

नहीं कर सकेंगे पेपर डिस्कशन आलोक राज ने बताया- कोचिंग संचालक, टीचर या फिर कोई और भर्ती परीक्षा के पेपर को लेकर एनालिसिस या फिर डिस्कशन नहीं कर सकेगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा से इस नियम को लागू किया है। ऐसे में परीक्षा के दौरान कोई भी ऑनलाइन या ऑफलाइन डिस्कशन शेयर करता है तो यह परीक्षा के बीच रुकावट माना जाएगा। ऐसा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फ्री सफर कर सकेंगे स्टूडेंट्स बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया- भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी प्रदेशभर में 23 सितंबर तक सरकारी बसों में अपना एडमिट कार्ड दिखाकर फ्री सफर कर सकेंगे। इस बार सरकार ने बेरोजगारों को भर्ती परीक्षा शुरू होने से 2 दिन पहले और 2 दिन बाद तक यह सुविधा दी है।

मेटल डिटेक्टर से होगी जांच फोर्थ ग्रेड भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थी कड़ा, पगड़ी और कृपाण पहनकर शामिल हो सकेंगे। परीक्षा केंद्र में एंट्री के दौरान उनकी जांच की जाएगी। अगर किसी अभ्यर्थी ने ब्लूटूथ डिवाइस या कुछ और छुपाया, उसे परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी।

वहीं महिलाएं मंगलसूत्र पहनकर भी परीक्षा केंद्र में जा सकती हैं। परीक्षा केंद्र की एंट्री पर उसकी जांच करवानी होगी। अगर जांच में कोई भी चीज संदिग्ध मिलती है। उसे पहनकर परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी। हालांकि अगर कोई अभ्यर्थी मेटल की कोई वस्तु पहनकर परीक्षा देने पहुंचेगा। मेटल डिटेक्टर से जांच के दौरान कपड़े खोलकर जांच करवाई जाएगी। मेटल की संदिग्ध वस्तु के साथ उन्हें एंट्री नहीं दी जाएगी।

हर पारी में किस जिले में कितने अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

………….

यह खबर भी पढ़ें…

चपरासी बनने को तैयार हैं MBA-MSC पास लाखों युवा:बोर्ड अध्यक्ष बोले- RAS, पटवारी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी भी दे रहे ग्रेड फोर्थ एग्जाम

राजस्थान ग्रेड फोर्थ (चपरासी) भर्ती परीक्षा 19 से 21 सितंबर तक 6 पारी में आयोजित की जाएगी। 53 हजार 749 पदों पर भर्ती के लिए 24 लाख 75 हजार कैंडिडेट्स ने आवेदन किया है। इनमें 75% अभ्यर्थी ऐसे हैं, जो ओवर क्वालिफाइड हैं। सरकारी नौकरी की चाहत में उन्होंने चपरासी बनने का फैसला किया है। (पूरी खबर पढ़ें)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading