☜ Click Here to Star Rating


मालपुरा में ATM लूट के 4आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

टोंक के मालपुरा-जयपुर रोड पर 15 अगस्त की रात में नोटों से भरे एसबीआई के एटीएम को उखाड़ ले जाने के मामले में पुलिस ने शातिर गैंग के 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अभी 5 आरोपी फरार है। उनकी तलाश की जा रही है।

.

गिरफ्तार बदमाशों ने और जगह भी ATM लूटने की वारदात कबूली है। गिरफ्तार किए गए इन 4 बदमाशों में बदमाशों में लोकेंद्र सिंह हार्डकोर अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या, लूट सहित गंभीर अपराधों के 30 से अधिक मामले दर्ज है।

अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कुछ मामले अन्य थानों में दर्ज है। ये आरोपी स्कॉर्पियो कार के रस्सी से ATM बांध के उसे खींचकर ATM उखाड़ कर ले जाते हैं। SP राजेश कुमार मीना ने बताया कि इस केस को अफसर स्कीम में लेकर आगे की कड़ी और त्वरित कार्रवाई करेंगे।

उन्होंने बताया कि बदमाशों ने यह वारदात 15 अगस्त की रात की थी। चुराई गई एटीएम मशीन से 13 लाख रुपए से ज्यादा निकालकर उसे रैणी गांव के पास एक कुएं में फेंक गए थे। पुलिस ने उसे बाद में जब्त कर लिया था। इनसे एटीएम राशि करीब 13 लाख रुपए की रिकवरी करना बाकी है। इन बदमाशों ने 11 सितम्बर की रात को रूपनगढ़ रोड, जिला अजमेर से एसबीआई के बैंक एटीएम को भी लूटना स्वीकार किया है।

एटीएम लूट के चार आरोपी को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के से एक माह बाद गिरफ्तार कर लिया।

एटीएम लूट के चार आरोपी को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के से एक माह बाद गिरफ्तार कर लिया।

इन्हें किया गिरफ्तार एसपी ने बताया कि गौरव दौरिया (29) निवासी रेणी अलवर, हाल निवासी मोगा पारली जिला जयपुर, महेन्द्र मोगा (27) निवासी मुकंदपुरा, जिला अलवर हाल एनआरआई चौराहा, जगतपुरा, जयपुर, सोनू सिंह (29), निवासी शिवाजी पार्क, कच्ची बस्ती अलवर तथा शिवम सिंह राजपूत, निवासी गुढ़ा कटला, जिला दौसा, हाल प्रतापनगर जयपुर को गिरफ्तार किया है।

500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले एसपी मीणा ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद गठित पुलिस दल ने 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज को खंगाले। मालपुरा में वारदात करने के बाद बदमाश मुख्य सड़क के बजाए ग्रामीण क्षेत्र के रास्ते से भागे। ये रात को ही जयपुर होते हुए अलवर क्षेत्र में पहुंचे। जहां बदमाशों ने एटीएम से लूटा पैसा बराबर बांट लिया। संदिग्धों के नाम सामने आने पर उनके मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लिया गया और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी गई। उसके बाद इन्हें दबोच लिया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading