![]()
विद्युत निगम कार्यालय के बाहर दो कर्मचारियों की स्कूटी टकराने पर लोगों की भीड़ जुट गई।
धौलपुर के विद्युत निगम कार्यालय के बाहर दो कर्मचारियों की स्कूटी आपस में टकरा गई। टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि महिला कर्मचारी के पति ने दूसरे कर्मचारी की पिटाई कर दी।
घटना के समय एक कर्मचारी कार्यालय के बाहर अपने साथी से मिलने के लिए खड़ा था। इसी दौरान एक महिला कर्मचारी अपने पति के साथ स्कूटी पर निकली। दोनों स्कूटी की टक्कर हो गई। इस पर महिला के पति ने दूसरे कर्मचारी को पीट दिया। महिला कर्मचारी ने भी आरोप लगाया कि दूसरे कर्मचारी ने उनके साथ मारपीट की।
सूचना मिलते ही कोतवाली थाने के हेड कॉन्स्टेबल शिव गणेश मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों स्कूटी को थाने में रखवा लिया। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments