![]()
जयपुर के शिप्रापथ थाना इलाके में कॉलेज के दो छात्रों पर लाठियों से हमला करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। चेहरे पर नकाब पहन कर बदमाशों ने टैगोर कॉलेज के दो छात्रों से जम कर मारपीट की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बीच बचाव किया तो बदमाश मौक
पीड़ित छात्र भावेन्द्र कुमार और विनोद ने बताया कि वह रोज की तरह कॉलेज से पढाई कर के घर के लिए जा रहे थे। रास्ते में पहले से ही प्लान बनाकर कुछ युवक खड़े थे जिन्हों ने हमारी बाइक को रुकवाया और मारपीट शुरू कर दी। करीब 6 से 7 बदमाशों ने उन पर लाठी,मुक्कों और डंडों से हमला किया। हम लोगों ने दुकान और बाइकों के पीछे छिप कर अपनी जान बचाई। ये सभी बदमाश चेहरे पर रुमाल बांध कर आए थे। हम लोगों का किसी से भी कोई विवाद नहीं हैं ना ही हमारा यहां पर किसी से कभी झगड़ा हुआ हैं। ये लोग कौन थे इनकी जानकारी हमे नहीं हैं। हम ने पुलिस को घटना की जानकारी देकर रिपोर्ट दर्ज करवा दी हैं।
सीआई शिप्रापथ राजेन्द्र गोदारा ने बताया कि पीड़ित छात्र शिकायत लेकर आए थे शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। पीड़ितों ने भी इसी पर शक जाहिर नहीं किया हैं। मौके पर लोगों द्वार बनाया गए वीडियो के आधार पर बदमाशों की पहचान कर जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments