☜ Click Here to Star Rating



आशापुरा माता मंदिर पर हुआ विधिवत पूजन।

कोटा के 132वें राष्ट्रीय दशहरा मेले के उद्घाटन की औपचारिक घोषणा से पहले सुबह आशापुरा माता मंदिर पूजा अर्चना की गई। मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने सपत्नी विधिवत रूप से मां दुर्गा की पारंपारिक रीति रिवाज से पूजा अर्चना की। पं. सिद्धुनाथ योगी ने मं

.

मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने कहा कि मेला हमारी विरासत है। सनातन की पहचान है। सनातन संस्कृति में आज के दिन को बहुत शुभ माना गया है। मेले का शुभारंभ नवरात्र स्थापना के दिन करते हैं। राजवंशी ने बताया कि दशहरे मेले का विधिवत शुभारंभ शाम 5.30 बजे होगा। श्रीराम रंगमंच पर महारास कार्यक्रम होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम कृष्ण बिरला होंगे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, विधायक शांति धारीवाल, संदीप शर्मा, कल्पना देवी, कोटा दक्षिण महापौर राजीव अग्रवाल ‘भारती‘, उत्तर महापौर मंजू मेहरा सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। 8 बजे श्रीराम रंगमंच पर श्री राघवेन्द्र कला संस्थान के कलाकारों द्वारा रामलीला का शुभारंभ भी होगा।

उन्होंने बताया कि 27 सितम्बर को राम बारात, 30 सितंबर को आशापुरा माता जी मंदिर पर भजन संध्या होगी।जिसमें भजन गायक किशन भगत माता का गुणगान करेंगे। 2 अक्टूबर को गढ़ पैलेसे से राजसी शानो-शौकत के साथ भगवान लक्ष्मीनारायण जी की सवारी निकलेगी, जिसके दशहरा मैदान पहुंचने पर रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading