☜ Click Here to Star Rating


भीलवाड़ा में बड़लियास थाना इलाके के चांद गढ़ गांव में बजरी माफियाओं को पकड़ने गई पुलिस को ग्रामीणों ने घेर लिया। बनास नदी पेटे में बजरी के अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान बजरी से भरे ट्रैक्टरों को रोका तो ड्राइवर ट्रैक्टर लेकर भाग गए।

.

पुलिसकर्मी ट्रैक्टर ले जाने लगे तो ग्रामीणों ने रोक लिया।

पुलिसकर्मी ट्रैक्टर ले जाने लगे तो ग्रामीणों ने रोक लिया।

30 मिनट तक चली तनातनी एक जवान ने खुद की जान बचाने और ग्रामीणों से बचने के लिए पिस्टल निकाल कर हवा में लहराई। करीब आधे घंटे तक ग्रामीणों और जवानों में तनातनी चली बाद में सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने 2 ट्रैक्टर जब्त कर राजकार्य में बाधा सहित त अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। इधर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें हथियार दिखाकर धमकाया। वहीं पुलिस पर भी बजरी माफियाओं से मिलीभगत के आरोप लगे।

बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पुलिस को घेर लिया।

बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पुलिस को घेर लिया।

बजरी माफिया ने किया हमले का प्रयास बड़लियास थाने के एएसआई जेठमल ने बताया कि एसपी धर्मेंद्रसिंह यादव के निर्देश पर सदर डीएसपी प्रोबेशनर आईपीएस अधिकारी माधव उपाध्याय और थाना पुलिस पांच-छह वाहनों में रविवार को अवैध बजरी दोहन पर कार्रवाई करने पहुंची। इस दौरान बजरी माफिया ने पुलिस पर हमला करने का प्रयास किया। जान बचाने के लिए पुलिस टीम के एक जवान ने पिस्टल निकालकर माफिया को खदेड़ा। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची, बजरी से भरे 2 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को थाने में लाकर खड़ा किया।

महिलाएं ट्रैक्टर के सामने आकर खड़ी हो गई।

महिलाएं ट्रैक्टर के सामने आकर खड़ी हो गई।

अवैध खनन-परिवहन रोकने के दिए हैं निर्देश एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध बजरी दोहन की शिकायत पर कार्रवाई करने गई टीम से बजरी माफिया और उनके परिवारों के लोग उलझते हुए बजरी के ट्रैक्टर वापस ले जाने लगे। राजकार्य में बाधा सहित विभित्र धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया गया है। भीलवाड़ा से गुजरने से से गुजरने वाली नदियों में अवैध बनी दोहन की रोकथाम को लेकर सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जहां बड़ी मात्रा में खनन होता है, वहां हथियारबंद जवानों के साथ ही जाएं।

पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी की गई।

पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी की गई।

एक ट्रैक्टर पकड़ा, दूसरा बजरी खाली कर भागा रविवार सुबह स्पेशल टीम को बनास नदी किनारे अवैध बजरी खनन की सूचना मिली। इस दौरान पुलिस टीम ने बजरी भरकर अकोला से चांदगढ़ की तरफ जा रहे 2 ट्रैक्टरों को जब्त करने के लिए रोकने की कोशिश की। इसमें एक ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ लिया, लेकिन दूसरे ट्रैक्टर का ड्राइवर ट्रैक्टर को भगा ले गया। चलते हुए ट्रैक्टर की ट्रॉली को ऊपर कर बजरी खाली कर दी और चांदगढ़ गांव की तरफ ले गया। उसे रास्ते में पकड़ लिया गया।

ट्रैक्टर के आगे कार लगा कर पुलिस का रास्ता रोका गया।

ट्रैक्टर के आगे कार लगा कर पुलिस का रास्ता रोका गया।

घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर को ले जाने लगे तो किया विरोध दूसरी ओर, ग्रामीण देवकिशन जाट ने बताया कि सुबह उनका ट्रैक्टर मय ट्रॉली घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान बड़लियास थाना पुलिस डीएसटी टीम के साथ आई और ट्रैक्टर-ट्रॉली को ले जाने लगी। इस पर उन्होंने और महिलाओं ने विरोध किया तो सादा ड्रेस में आए पुलिस जवान ने हमारे ऊपर पिस्टल तान दी और डराया धमकाया। बड़लियास पुलिस की बजरी माफिया से मिलीभगत है, लोगों को झूठा फंसा रही है।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान महिलाएं ट्रैक्टर पर चढ़ गई।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान महिलाएं ट्रैक्टर पर चढ़ गई।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading