☜ Click Here to Star Rating


जयपुर में महिला उद्यमियों के संगठन एफबीएस ने रामबाग पैलेस में ‘थिएटर ऑफ ड्रीम्स – सीजन 3’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में जयपुर की करीब 200 महिला उद्यमियों ने रैंप पर उतरकर आत्मविश्वास, स्टाइल और नारी शक्ति का शानदार प्रदर्शन किया।

.

फाउंडर मेघा गुप्ता ने बताया कि इस शो की थीम पूर्णिमा थी, जो चांदनी की कोमलता और नारीत्व की ताकत को दर्शाती है। रैंप पर प्रोफेशनल मॉडल्स की जगह अलग-अलग क्षेत्रों की सफल महिला उद्यमियों ने वॉक की और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

डॉ. चिराग और डॉ. रुचि भंडारी ने बताया कि इस इवेंट में फैशन डिजाइनर्स और ज्वेलरी डिजाइनर्स के काम को भी मंच मिला। ईसीडीसी और निस्वार्थ डेविड ने महिलाओं को डायरेक्शन दिया, जबकि जस्सी छाबड़ा ने मेकअप से थीम को जीवंत किया। जयपुर रग्स के कारपेट से बने रैंप पर परिधानों में परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम दिखा।

रामबाग पैलेस में थिएटर ऑफ ड्रीम्स – सीजन 3 का आयोजन हुआ।

रामबाग पैलेस में थिएटर ऑफ ड्रीम्स – सीजन 3 का आयोजन हुआ।

फिनाले शो में एक्ट्रेस महक चहल आई नजर शहर के प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर हनीत सिंह ने फिनाले शो में अपना नया फेस्टिव कलेक्शन लश्कारा – द रॉयल शाइन पेश किया, जिसने जयपुर के फैशन जगत में शाही अंदाज और आधुनिक ग्लैमर का खूबसूरत संगम पेश किया। इस कलेक्शन ने पारंपरिक ब्राइडल लहंगों से हटकर मॉडर्न सैंगीत, कॉकटेल पार्टियों और फेस्टिव सेलिब्रेशन के लिए फ्यूजन फैशन की नई दिशा दिखाई।

हनीत सिंह अब तक अपने शानदार ब्राइडल लहंगों के लिए जाने जाते हैं, इस कलेक्शन के जरिए डिजाइन की नई परिभाषा गढ़ते नजर आए। लश्कारा में पारंपरिक भारतीय परिधानों की झलक के साथ असिमेट्रिकल कट्स, समकालीन ड्रेस और बोल्ड स्ट्रक्चरल डिजाइन देखने को मिले। उनका सिग्नेचर स्टाइल-3D एम्ब्रॉयडरी, बारीक हैंडवर्क और शार्प टेलरिंग हर परिधान में झलकता है।

जयपुर की करीब 200 महिला उद्यमियों ने रैंप पर उतरकर आत्मविश्वास, स्टाइल और नारी शक्ति का शानदार प्रदर्शन किया।

जयपुर की करीब 200 महिला उद्यमियों ने रैंप पर उतरकर आत्मविश्वास, स्टाइल और नारी शक्ति का शानदार प्रदर्शन किया।

इस शो की थीम पूर्णिमा रखी गई थी, जो चांदनी की कोमलता और नारीत्व की ताकत को दर्शाती है।

इस शो की थीम पूर्णिमा रखी गई थी, जो चांदनी की कोमलता और नारीत्व की ताकत को दर्शाती है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस महक चहल शो की शो स्टॉपर रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस महक चहल इस शो की शोस्टॉपर रहीं। उन्होंने गुलाबी-शैम्पेन शेड के शानदार गाउन में रैंप पर वॉक कर सबका दिल जीत लिया। यह गाउन हनीत सिंह के सिग्नेचर 3D एम्बेलिशमेंट, बारीक कटवर्क और हैवी हैंड एम्ब्रॉयडरी से सजा था, जो लश्कारा के शाही और मॉडर्न फ्यूजन का परफेक्ट उदाहरण रहा।

महक चहल की रैंप पर एंट्री और गाउन की ग्रेसफुल फ्लो ने पूरे माहौल को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस शानदार फिनाले ने एक बार फिर साबित कर दिया कि हनीत सिंह सिर्फ डिजाइन नहीं, बल्कि लग्जरी फैशन के नए मानक गढ़ रहे हैं।

शो में वैशाली मोदी, रश्मि कोटवाला, तरंग अग्रवाल, प्राची खंडेलवाल, वर्षा रायसिंहनी, अक्षिता गर्ग, मुनमुन पोद्दार और रखी खंडेलवाल समेत कई उद्यमियों ने बताया कि इस फैशन शो का उद्देश्य सुंदरता से आगे बढ़कर सहयोग और नेटवर्किंग को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम की फोटोग्राफी आंचल बिहाइंड लेंस ने की, जबकि मार्क्सपीरिया टीम ने सोशल मीडिया पर शो को खास अंदाज में वायरल किया। मेहमानों ने ब्राउन सुगर और ग्रीन फीस्ट की हेल्दी मील्स का आनंद लिया।

इस मौके पर बृंदा-प्रीत पालावत, हनीत सिंह, मनीष और शिवानी बिहानी, विपुल अग्रवाल, कविता सराफ, श्वेता केजरीवाल, पूर्वी सोमानी, दिशु सोनी, मंजरी, साक्षी खत्री, पीयूष खंदाका, डॉ. प्राची जैन, आयुषी अग्रवाल और अंशु वधवा ने अपने नए फेस्टिव कलेक्शन लॉन्च किए।

कार्यक्रम की फोटोग्राफी आंचल बिहाइंड लेंस ने की, जबकि मार्क्सपीरिया टीम ने सोशल मीडिया पर शो को खास अंदाज में किया।

कार्यक्रम की फोटोग्राफी आंचल बिहाइंड लेंस ने की, जबकि मार्क्सपीरिया टीम ने सोशल मीडिया पर शो को खास अंदाज में किया।

पारंपरिक ब्राइडल लहंगों से हटकर मॉडर्न सैंगीत, कॉकटेल पार्टियों और फेस्टिव सेलिब्रेशन के लिए फ्यूजन फैशन की नई दिशा दिखाई।

पारंपरिक ब्राइडल लहंगों से हटकर मॉडर्न सैंगीत, कॉकटेल पार्टियों और फेस्टिव सेलिब्रेशन के लिए फ्यूजन फैशन की नई दिशा दिखाई।

फैशन शो का उद्देश्य सुंदरता से आगे बढ़कर सहयोग और नेटवर्किंग को बढ़ावा देना था।

फैशन शो का उद्देश्य सुंदरता से आगे बढ़कर सहयोग और नेटवर्किंग को बढ़ावा देना था।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading