गंगाराम के शव के पोस्टमार्टम कार्रवाई करते पुलिसकर्मी।
भरतपुर में आज दो व्यक्तियों के शव मिले। जिन्हें आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। दोनों शवों की शिनाख्त हो गई है। पहला शव सुजान गंगा नहर में मिला तो, दूसरा शव अटल बंद थाना इलाके में मिला। दोनों लोगों की मौत के कारणों का कुछ पता नहीं लग
4 दिन से लापता व्यक्ति का शव सुजान गंगा नहर में मिला
राम सिंह ने बताया कि मेरा भाई गंगाराम (52) निवासी पथेना गांव थाना भुसावर 4 दिन पहले घर निकला था। वह भरतपुर में एक बैंड वाले यहां काम करता था। वह घर से कहकर निकला था कि वह बैंड वाले से पैसे लेने जा रहा है। तब से वह घर नहीं लौटा। गंगाराम के जबड़े में कैंसर था। उसका 15 दिन पहले ही ऑपरेशन हुआ था।

गंगाराम के भाई ने बताया कि उसका 15 दिन पहले जबड़े के कैंसर का ऑपरेशन हुआ था।
15 दिन पहले कैंसर का हुआ था ऑपरेशन
उसे डॉक्टर ने फिर से ट्रीटमेंट के लिए बुलाया था लेकिन, वह डॉक्टर को दिखाने के लिए नहीं गया। गंगाराम की शादी भी नहीं हुई थी। गंगाराम जब घर नहीं लौटा तो, परिजनों ने स्थानीय थाने में उसके गुमशुदगी की FIR पुलिस को दी थी। आज जब उसका शव सुजान गंगा नहर में मिला तो, गंगाराम के परिजनों से संपर्क किया और शव की शिनाख्त की गई।
खादी ग्रामोद्योग के बाहर मिला शव
इसके अलावा दूसरा शव शहर के अटल बंद थाना इलाके में मिला। सुबह खादी ग्राम उद्योग की दुकान के सामने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को स्थानीय लोगों ने दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को RBM अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया गया। शव की तलाशी ली गई तो, शव की पहचान श्री चंद निवासी अवार गांव थाना कुम्हेर के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments