☜ Click Here to Star Rating



वन विभाग ने मामचारी गांव और उसके आसपास के क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाए हैं।

करौली-कैला देवी मार्ग पर स्थित मामचारी गांव और उसके आसपास के क्षेत्र में एक लेपर्ड और उसके शावकों की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण रात में अकेले बाहर निकलने से कतरा रहे हैं।

.

ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी है, जिसके बाद वन विभाग ने क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी है और लोगों से सावधान रहने की अपील की है।

पिछले कुछ दिनों से मामचारी क्षेत्र में लेपर्ड और उसके शावकों को देखा जा रहा है। उनकी उपस्थिति से क्षेत्र के निवासी गहरे भय में हैं। खासकर शाम ढलने के बाद और रात के समय ग्रामीण घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार यह लेपर्ड और उसके बच्चे लगातार खेतों और आबादी वाले इलाकों के करीब नजर आ रहे हैं, जिससे उनके जान-माल का खतरा बढ़ गया है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग के अधिकारियों और पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सक्रिय हो गए हैं। वन अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी तरह के खतरे से बचने के लिए सतर्क रहें और अकेले घर से बाहर न निकलें।

इसके साथ ही लेपर्ड के मूवमेंट को ट्रैक करने और उसकी सही स्थिति का पता लगाने के लिए वन कर्मियों ने मामचारी गांव के आसपास के कई संभावित स्थानों पर ट्रैप कैमरे भी लगाए हैं। इन कैमरों की मदद से लेपर्ड के व्यवहार और क्षेत्र की जानकारी जुटाकर उसे आबादी से दूर भेजने या नियंत्रित करने की आगामी रणनीति बनाई जाएगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading