अजमेर के आनासागर लिंक रोड पर महिला से पर्स लूट की वारदात सामने आई है। स्कूटी सवार दो बदमाशों ने महिला के हाथ पर झपट्टा मार कर पर्स लेकर फरार हो गए। पर्स में 10 हजार रुपए नगदी और मोबाइल सहित अन्य दस्तावेज थे। वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। क्
वैशाली नगर निवासी ज्योति ने बताया कि वह आनासागर लिंक रोड के निकट कुछ बंगलो में कार्य करती है। जब बंगलो पर कामकाज करके अपने मेहता के पैसे लेकर घर लौट रही थी। इसी बीच स्कूटी पर सवार होकर दो युवक आए और पीछे से हाथ पर झपट्टा मारकर पर छीन लिया और भाग गए।

स्कूटी सवार दो बदमाशों ने महिला के हाथ पर झपट्टा मार कर पर्स लेकर फरार हो गए।
महिला ने बताया कि वह चिल्लाई और बदमाशों के पीछे भागी थी। लेकिन दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। पर्स में 10 हजार रुपए नगदी मोबाइल और अन्य दस्तावेज रखे हुए थे। स्थानीय लोगों के द्वारा भी बदमाशों का पीछा किया गया लेकिन वह भाग निकले। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments