![]()
दशहरे पर रामजी की सवारी और रावण दहन का मुख्य कार्यक्रम पटेल मैदान पर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए गुरुवार दोपहर 3 बजे से शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
.
साथ ही पटेल मैदान में दशहरा देखने आने वाले शहरवासियों के लिए वाहन पार्किंग की विशेष व्यवस्था रहेगी। रामजी की सवारी के आगरा गेट से नीचे उतरने पर आगरा गेट से सूचना केन्द्र चौराहा तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।
यहां होगी पार्किग
- बजरंगगढ़ चौराहा की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहन मेडिकल कालेज के अन्दर पार्क होंगे।
- अजमेर क्लब एवं बस स्टैण्ड की तरफ से आने वाले वाहन आजाद पार्क के अन्दर व आजाद पार्क के सामने पार्क होंगे तथा वीआईपी वाहनों की पार्किंग आजाद पार्क के अन्दर रहेगी।
- कचहरी रोड की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहन एलिवेटेड रोड के नीचे एवं स्वामी कॉम्पलेक्स के सामने रेलवे की तरफ जाने वाली सडक के किनारे पार्क होंगे।
- दुपहिया वाहन हस्बैंड स्कूल के अन्दर पार्क होंगे।
यहां रहेगा प्रवेश निषेध
- सूचना केन्द्र चौराहा से पुरानी आरपीएससी तक एवं रामकृष्ण छतरी तक वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।
- मेडिकल कालेज चौराहा से सूचना केन्द्र चौराहा तक वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।
पढें ये खबर भी…
अजमेर के पटेल मैदान में आज होगा रावण दहन:तीनों पुतले मुंह से आवाज के साथ उगलेंगे आग के गोले, बारिश के लिए प्लास्टिक तिरपाल लगाया
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments