☜ Click Here to Star Rating


बहरोड़ में गुरुवार देर शाम को पुलिस ने रिमांड पर चल रहे कुख्यात बदमाश प्रशन्नदीप और आकाश की कस्बे में पैदल परेड करवाई। इस परेड के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। एक महिला पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ते हुए प्रशन्नदीप से मिलने पहुंच गई। उस

.

इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। पुलिस अधिकारियों और कर्मियों में यह चर्चा का विषय बना रहा। महिला को थाने बुलाकर पूछताछ भी की गई।

एक महिला बदमाश से मिलने पहुंच गई। जिसे पुलिस ने हटाया।

एक महिला बदमाश से मिलने पहुंच गई। जिसे पुलिस ने हटाया।

पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को थाने के पीछे स्थित मानपुरा मोहल्ले से मुख्य बाजार तक पैदल घुमाया। यह मार्ग भैरू बाबा मंदिर, चांदनी चौक और मुसद्दीलाल धर्मशाला से होकर गुजरा। इसके बाद आरोपियों को गाड़ी में बैठाकर थाने वापस लाया गया।

थानाधिकारी विक्रांत शर्मा ने बताया- प्रशन्नदीप अलवर की ओपन जेल से फरार चल रहा था। पुलिस रिमांड के दौरान उसने कुछ टारगेट बताए थे। इनकी पहचान के लिए शिनाख्त परेड करवाई गई।

कुछ दिन पहले अशोक उर्फ ठाकरिया जयपुर की ओपन जेल से आया हुआ था। दोनों के खुले में रहने से शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका थी। इसलिए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ठाकरिया को वापिस जेल भेजा गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading