![]()
राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा ने गुरुवार शाम को क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान कस्बे की जैन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने धौलपुर जिले की राजाखेड़ा विधानसभा से विधायक रोहित बोहरा ने गुरुवार शाम क्षेत्र का दौरा किया। कस्बे की जैन धर्मशाला म
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने विधायक बोहरा का पीसीसी कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर साफा और माला पहनाकर स्वागत किया। विधायक ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सौंपे गए नए दायित्व पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
बोहरा ने बताया-उनका पहला काम पीसीसी के नए कार्यालय को लेकर होगा। इसके साथ ही राजसमंद, भीलवाड़ा और धौलपुर जिले सहित अन्य जिलों में भी कार्यालय खोले जाएंगे। इन कार्यालयों के लिए क्राउड फंडिंग का सहारा लिया जाएगा।
विधायक ने आगे कहा-अगले तीन महीनों में 6.30 लाख नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। संगठन को मजबूत बनाकर आगामी चुनावों की तैयारी की जाएगी।
ये रहे मौजूद कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जादौन, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि नाहर सिंह, सरपंच गंगाप्रसाद, नवल सिंह, मिलन ठाकुर, विजेंद्र सिंह उर्फ भारत सरकार, बंटू ठाकुर सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments