![]()
पाली के कोतवाली थाना पुलिस की गिरफ्त में महिला के बैग से गहने चुराने के आरोपी।
निजी बस में सफर कर रही एक महिला के बैग से लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने चुराने के मामले में पाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ जारी है।
कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि 13 अप्रेल 2024 को शिवपुरा थाना क्षेत्र के सडारडा गांव निवासी तारादेवी पत्नी लक्ष्मण जाट ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि 8 अप्रेल को वह पूना से निजी बस में बैठी। 9 अप्रेल की सुबह पाली बस स्टैंड के पास उतरी। जहां उसने बैग में रखे सोने-चांदी के गहने चेक किए तो गायब मिले। इस पर कोतवाली थाने पहुंचे रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने बस से चढ़ने और उतरने वाले यात्रियों का डाटा खंगाल। कई पॉइंट से सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आखिरकार कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए गुजरात के नडियाद वैशाली सिनेमा के पीछे, बड़ी सब्जी मंडी निवासी 23 साल के करण पुत्र कन्नू भाई और गुजरात के खेड़ा नडियाद नीलकंठ महादेव मंदिर रोड निवासी 21 साल के विशाल उर्फ उन्देडी पुत्र पुरुषोत्तम भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। जिन्होंने वारदात करना कबूल किया। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए गहने भी बरामद किए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments