☜ Click Here to Star Rating



प्रदेश में सरकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए 18 सितंबर से “गांव चलो अभियान” शुरू किया जा रहा है। हर ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे। अभियान तब तक चलेगा जब तक कि प्रत्येक पंचायत समिति की सभी ग्राम पंचायतों में शिविर का आयोजन नहीं हो जाता।

.

शिविरों की संपूर्ण तैयारी, क्रियान्वयन, मॉनिटरिंग और समीक्षा की जिम्मेदारी जिला कलेक्टरों को सौंपी गई है। वहीं, फिलहाल किसान खेतीबाड़ी में व्यस्त हैं, ऐसे में शिविरों में लाभार्थियों को लाना भी किसी चुनौती से कम नहीं होगा। वहीं, राजस्व विभाग से जुड़े कई काम 15 अक्टूबर तक संभव नहीं होते। जैसे रास्ते खोलना, जमीनों का माप करना या नए रास्ते बनाना आदि नहीं हो पाएंगे। जबकि ग्रामीणों के लिए ये काम भी सबसे महत्वपूर्ण होते हैं।

जानकारी के अनुसार गांव चलो अभियान के दौरान हर गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को शिविर होंगे। प्रत्येक दिन 2 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। एक ही क्षेत्र की नजदीकी पंचायतों का चयन किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पंचायत मुख्यालय पर पंचायत भवन, स्कूल भवन या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शिविर लगेंगे। इनमें योजनाओं के आवेदन लिए जाएंगे। स्वास्थ्य जांच होगी। यूडीआईडी कार्ड के आवेदन व विवरण किया जाएगा।

पशुपालन विभाग पशु स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे। पंचायतीराज व ग्रामीण विकास विभाग सांसद स्थानीय क्षेत्र कार्यक्रम तथा क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम जैसे डांग, मगरा, मेवात इत्यादि के तहत स्कूलों मरम्मत हेतु स्वीकृतियां प्रदान करेंगे। साथ ही स्वामित्व पट्टों के आवेदन, वितरण, बीपीएल परिवारों का सर्वे किया जाएगा।

“किसान गिरदावरी ऐप” डाउनलोड करवाने व गिरदावरी करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जमीनों का बंटवारा, रास्ते खोलना, नामान्तकरण, आय, जाति प्रमाणपत्र, फार्मर रजिस्ट्री, बिजली तारों एवं खम्भों में सुधार, बीज मिनी किट वितरण, वृक्षारोपण जैसे कई कार्यों का लक्ष्य रखा गया है।

राज्य स्तर से होगी मॉनिटरिंग और पर्यवेक्षण

शिविरों की सफलता के लिए राज्य स्तर पर एक समन्वय प्रकोष्ठ बनाया गया है। पंचायत स्तर के कर्मचारी ग्रामीणों को शिविर के बारे में जानकारी दे रहे हैं। प्रभारी सचिव अभियान की अवधि में जिले का दौरा करेंगे और निरीक्षण रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करेंगे। प्रत्येक विभाग के अधिकारी शिविर समाप्ति पर दैनिक प्रगति रिपोर्ट ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करेंगे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading