![]()
BDC सदस्य पर फायरिंग की फिराक में दो बदमाश गिरफ्तार
एजीटीएफ और मण्ड्रेला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियारों के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों ने ढंढारियां गांव के एक BDC सदस्य को जान से मारने की धमकी दी थी और आज उस पर फायरिंग करने की फिराक में थे। पुलिस ने इनके पास से एक पिस
जान से मारने की धमकी और फायरिंग की योजना
पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत और पुलिस उप अधीक्षक विकास कुमार धिंधवाल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी सुरेश कुमार रोलन के नेतृत्व में मण्ड्रेला पुलिस और एजीटीएफ (एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स) चिड़ावा की टीम ने संयुक्त रूप से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।
ऐसे पकड़े गए बदमाश
3 अगस्त 2025 को, गश्त के दौरान मण्ड्रेला थानाधिकारी सुरेश कुमार रोलन को एजीटीएफ प्रभारी शशिकांत ने फोन पर सूचना दी। उन्होंने बताया कि दो युवक एक मोटरसाइकिल पर बजावा सूरोंका से मण्ड्रेला की ओर आ रहे हैं। इनमें से एक की पहचान थाने के सक्रिय बदमाश चंदन उर्फ बाज के रूप में हुई। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मण्ड्रेला से पिलानी जाने वाली सड़क पर निर्माणाधीन होटल के पास घेराबंदी की।
पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने लगे, लेकिन एजीटीएफ टीम की मदद से उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान चंदन उर्फ बाज (20 साल, निवासी ठिमाउ छोटी, चूरू) और निखिल उर्फ शूटर (19 साल, निवासी जवाहरपुरा, झुंझुनूं) के रूप में बताई।
बरामदगी और पूछताछ
तलाशी लेने पर पुलिस को चंदन उर्फ बाज के पास से एक अवैध देशी पिस्तौल और दो कारतूस मिले, जबकि निखिल उर्फ शूटर के पास से एक अवैध देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद हुआ। दोनों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर उनकी बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई।
पूछताछ के दौरान, बदमाशों ने बताया कि वे गांव ढंढारियां के BDC सदस्य सुनील पूनिया से पुरानी दुश्मनी का बदला लेने आए थे। वे मौके का फायदा उठाकर उस पर फायरिंग करने वाले थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की पूछताछ जारी है।
बदमाशों का पुराना रिकॉर्ड
चंदन उर्फ बाज का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। उसके खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में कई मामले दर्ज हैं।
निखिल उर्फ शूटर के खिलाफ भी मण्ड्रेला थाने में हत्या के प्रयास (धारा 307) सहित कई गंभीर धाराओं में एक मामला दर्ज है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments